शिमला: सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल
शिमला। शिमला के ठियोग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घायल को ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया।

शिमला के ठियोग-छैला मार्ग पर पुहाच नामक स्थान से एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे तीन लोगों की मौका पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को गंभीर की हालत गम्भीर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची गई। उन्होंने सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान जुब्बल के कठासु के साथ लगते गांव घ्याण के बृज लाल, नंदपुर के साथ लगते मलोग गांव के बिशन सिंह और झगटान के प्रकाश चंद के रूप में हुई है, जबकि घायल सुंदर लाल कठासु का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग जुब्बल जा रहे थे और इस बीच ठियोग से कुछ दूरी पर इनकी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications