तेजवंत सिंह नेगी- किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी
शिमला। तेजवंत सिंह नेगी हिमाचल की किन्नौर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। पिछली बार के 2102 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने भाजपा के तेजवंत सिंह को 6288 वोटों से हराया था।

2007 विधानसभा इलेक्शन में तेजवंत सिंह नेगी ने जगत सिंह नेगी को हराया था। वैसे किन्नौर विधानसभा सीट कभी किसी एक पार्टी का दर्ग नहीं रहा जिसे सिर्फ किसी एक पार्टी विशेष ने भेदा हो। हालांकि कांग्रेन ने इस विधानसभा सीट पर पांच बार विजय पताका लहराई है जबकि भाजपा ने तीन बार इस सीट से जीत हासिल की है। यहां से बीजेपी ठाकुर सेन नेगी की विरासत पर निर्भर है। 1998 से 2003 और 2007 से 2012 के बीच भाजपा की सरकार के दौरान ठाकुर सिंह नेगी के कार्यकाल में यहां काफी विकास कार्य किया गया। जिसके दम पर बीजेपी दम भर रही है। तेजवंत सिंह की उम्र 56 साल है और वे किन्नौर जिले के सांगला तहसील के रहने वाले हैं। Myneta.info के मुताबिक तेजवंत सिंह नेगी स्नातक हैं और उन्होंने बीए किया है। नेगी की कुल संपत्ति 5 करोड़ रुपये है और उन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications