हिमाचल प्रदेश में SSC क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट का Result घोषित

10 मई को लिखित परीक्षा कराई गई थी जबकि 28 अगस्त से 12 सितंबर तक स्किल टेस्ट का आयोजन किया गया था। अब आप अपना परिणाम देख सकते हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश स्टाफ सलेक्शन कमीशन, हमीरपुर ने पोस्ट कोड 484 के तहत क्लर्क के 366 पदों को भरने के लिए आयोजित स्किल टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10 मई को लिखित परीक्षा कराई गई थी जबकि 28 अगस्त से 12 सितंबर तक स्किल टेस्ट का आयोजन किया गया था। कमीशन के सेक्रेटरी डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 3424 अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इसमें 2741 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 683 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इनमें 1113 अभ्यर्थियों को अगले चरण की परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

SSC clerk and steno typist results declared in Himachal Pradesh

कमीशन ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 548 के तहत तीन पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। आयोग ने 11 अक्तूबर को लिखित परीक्षा ली थी। इसमें 110 अभ्यर्थी उपस्थित रहे थे, जबकि 130 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

SSC clerk and steno typist results declared in Himachal Pradesh

आयोग ने 63 अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए सफल घोषित किया है। परिणाम जानने के लिए कमीशन की वेबसाईट पर जाएं http://hpsssb.hp.gov.in/Welcome.aspx

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+