हिमाचल: अनुशासनहीनता पर एसपी ने 22 पुलिसवालों को दी काबिले तारीफ सजा
यहां बात हो रही है सोलन जिला के पुलिस कप्तान मोहित चावला की जिन्होंने अपने मताहत पुलिस वालों को ऐसी सजा दी है कि वह ताउम्र नहीं भुला पायेंगे।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों एक पुलिस अफसर की ओर से अपने ही महकमे के लोगों की दी गई सजा की खासी चर्चा हो रही है। यहां बात हो रही है सोलन जिला के पुलिस कप्तान मोहित चावला की जिन्होंने अपने मताहत पुलिस वालों को ऐसी सजा दी है कि वह ताउम्र नहीं भुला पायेंगे।

मोहित चावला के अनुशासन का चाबुक एक-दो नहीं बल्कि 22 पुलिस वालों पर चला जो सोलन के मिनी सचिवालय में स्थित पुलिस कार्यालय में तैनात हैं। बताया जाता है कि मोहित चावला ने कार्यालय में जब औचक निरिक्षण किया तो पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद होने के बावजूद भी अपनी हाजरी नहीं लगाई थी। इस पर एसपी चावला ने अनुशासनहीनता पर सभी की जमकर क्लास ली और आगे से इस तरह की गलती न हो इसके लिए उन्होंने अनूठी पहले करते हुए सभी कर्मियों को पेड़ लगाने की सजा सुनाई।
मोहित चावला ने कहा कि उनके समक्ष 22 पुलिस कर्मचारियों की अनुशासनहीनता का मामला आया था, जिसमें उन्होंने उनकी गलती पर कार्रवाई करते हुए सभी दोषी कर्मियों को सप्ताह के अंत में दो-दो पेड़ लगाने की सजा सुनाई।
उन्होंने कहा कि इससे जहां एक ओर पर्यावरण में सुधार होगा वहीं कर्मियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। बेशक जिला पुलिस अधीक्षक इसे छोटी पहल मान रहे हैं लेकिन अगर इस तरह की सजा कामयाब हो जाए तो यह पर्यावरण बचाओ मुहिम में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications