बेटी प्रियंका के साथ सोनिया गांधी पहुंची शिमला, आशियाने का लिया जायजा
Recommended Video

शिमला। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ शिमला पहुंची। शिमला के पास छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा के घर का निर्माण चल रहा है। उसी निर्माण को देखने के लिए सोनिया गांधी शिमला पहुंची थी। बता दें कि यह दौरा गोपनीय रखा गया था। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी।

बता दें कि सोनिया गांधी ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर हवाई मार्ग से किया, उसके बाद सड़क मार्ग से छराबड़ा पहुंची। बताया जा रहा है कि छराबड़ा में रहने के बाद वे शुक्रवार दोपहर को दिल्ली रवाना होंगी। सोनिया गांधी के शिमला आने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमा उनकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद हो गया। भवन के आसपास के इलाके सील किए गए। किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। बता दें कि सोनिया गांधी करीब 11 बेज होटल वाइड फ्लावर हॉल पहुंची। उन्होंने बुधवार को प्रियंका वाड्रा के भवन का मुआयना किया।

बता दें कि भवन में काम करने वाले मजदूरों से छत के आकार के बारे में भी उन्होंने जानकारी हासिल की। उन्होंने भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बारे में भी मजदूरों के साथ चर्चा की। छराबड़ा स्थित प्रियंका का यह भवन दो मंजिला है। बताया जाता है कि इसमें भीतरी सजावट का काम देवदार की लकड़ी से हो रहा है। मकान की छत पारंपरिक पहाड़ी शैली की स्लेट पोश लगाई जा रही है। आशियाना गांधी परिवार का है इसलिए इसके निर्माण को लेकर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। वर्ष 2008 में प्रियंका वाड्रा के इस मकान का काम शुरू हुआ था। प्रियंका को उस समय इस पर काम कर रही कंपनी का काम पसंद नहीं आया। इसके चलते मकान का ढांचा भी गिराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications