हिमाचल में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 6 महीने के लिए लाहौल-स्पीति के लोग घरों में हुए कैद

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई है। पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में है। हालांकि किसानों बागवानों व होटल व्यापारियों के चेहरे खिले हैं। मौसम का मिजाज बदलते ही प्रदेश की ओर पर्यटकों ने रूख कर दिया है। शिमला में भी बड़ी तादाद में सैलानी आने शुरू हो गये हैं।

रोहतांग दर्रे में 3 फीट बर्फबारी दर्ज

रोहतांग दर्रे में 3 फीट बर्फबारी दर्ज

प्रदेश के निचले क्षेत्रों में जहां लगातार बारिश हो रही है। वहीं प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। बर्फबारी के चलते कई स्थानों पर विद्युत,संचार व पेयजल व्यवस्था ठप्प होकर रह गई है। लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी करीब 2 फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। घाटी में कई क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। वाहनों की आवाजाही ठप्प होकर रह गई है। रोहतांग दर्रे समेत आस-पास के क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। रोहतांग में अब तक करीब 3 फुट बर्फबारी दर्ज की गई है। कोठी में करीब 1 फुट बर्फबारी दर्ज हुई है। वहीं मनाली के मॉलरोड पर भी गिरे बर्फ के फाहे गिरे हैं।

रोहतांग दर्रे से आवाजाही बंद

रोहतांग दर्रे से आवाजाही बंद

मनाली लेह मार्ग पर रोहतांग दर्रे के बंद होने से 6 महीनों के लिए लाहौल-स्पीति का संपर्क बाकी दुनिया से कट गया है। अब अगले छह महीने तक यहां के लोग घरों में कैद हो गए हैं। दरअसल बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा आवाजाही के लिए बंद हो गया है जिससे स्थानीय लोग अब बाहरी दुनिया से कट गये हैं।

पैदल यात्रियों के बचाव के लिए चौकियां स्थापित

पैदल यात्रियों के बचाव के लिए चौकियां स्थापित

इस बीच रोहतांग में बर्फबारी के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसके चलते सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल यात्रियों के लिए बचाव चौकियां स्थापित की गई हैं जो 31 दिसंबर तक यहां तैनात रहेंगी।

सड़क मार्ग पर पड़ा भारी असर

सड़क मार्ग पर पड़ा भारी असर

वहीं चंबा के डलहौजी में बारिश के साथ-साथ ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। पांगी में भी बर्फ गिर रही है। जिला के सैलानियों के मशहूर पर्यटक स्थल डलहौजी कि ऊपरी इलाके डैन कुंड में भी लगभग चार इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। किन्नौर में बर्फबारी का दौर जारी है। लिप्पा-आतरंग, करछम, छितकुल में भी लगातार बर्फ गिर रही है। जिससे सड़क मार्ग पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+