हिमाचल: भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा - कांग्रेस को हराकर फिर सरकार बनाएंगे

शिमला, 27 मई। हिमाचल भाजपा के चुनावी अभियान को धारदार बनाने के लिये शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के शाहपुर के चंबी मैदान में भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुये कांग्रेस पार्टी खासकर राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। राम मंदिर के बनने में रोड़ा अटकाने के लिये कांग्रेस पार्टी को कोसते हुये आरोप लगाया कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। आने वाले चुनावों के लिये भाजपा बूथ लेवल पर अपने संगठन को मजबूत करने के मकसद से त्रिदेव सम्मेलन आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में आज कांगड़ा व चंबा जिलों के बूथ कार्यकर्ताओं राजनीतिक दांव पेंच सिखाने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चंबी आईं थीं। प्रदेश प्रदेश की सत्ता का रास्ता कांगड़ा से होकर ही जाता है। इस जिला में 15 चुनाव क्षेत्र हैं। पिछला इतिहास रहा है कि जो भी दल यहां ज्यादा सीटें लेता है। वही प्रदेश की सत्ता में काबिज होता है। यही वजह है कि भाजपा ने अभी से ही यहां बिसात बिछाना शुरू कर दी है। यहां केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया।

Smriti Irani in Himachal said will make govt again after election

सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि हिंदुस्तान के वीर आज भी हिमाचल प्रदेश से पुकार कर कहते हैं 'भारत माता की जय' और न सिर्फ कहते हैं बल्कि 'भारत माता की जय' रहे विश्व में, उसके लिए अपने प्राणों की आहुति भी देते है। उन्होंने कहा कि देवभूमि ,वीरभूमि हिमाचल प्रदेश से उस खानदान के कानों तक जय श्री राम का नारा पहुंचे जिसने वर्षों तक हमें राम मंदिर के निर्माण से वंचित रखा। यहां जय श्रीराम का जयघोष इतना जोर से हो कि अमेठी के राजा तक पहुंच जाए। जिसने दुश्मनी की, उन्होंने श्री राम मंदिर नहीं बनने नहीं दिया। केरल में भी जाकर उन्होंने इसे लक्षण दिखाए कि शर्म आ जाये। ये परिवार अगर हिमाचल में वोट मांगेंगे तो हिमाचल की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी। हिमाचल वीर भूमि से उस परिवार तक श्री राम का जयघोष पहुंचे जिन्होंने देश विरोधी नारे का समर्थन किया। त्रिदेव सम्मेलन से कहने आई हूं कि मेरे अंदर आज भी आग है। मैने अमेठी में गरीब को तिल-तिल मरते देखा है। उन्होंने कहा कि अमेठी में आरएसएस ने सालों लाठियां खायीं। एक समय कहते थे कि उन्हें कोई नहीं हिला सकते उनकी जमानत जब्त हो गई। अमेठी में भाजपा ब्लाक कार्यकर्ता की हत्या हुई वो मेरे लिए भाई है इसलिए अर्थी को कंधा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती तो अयोध्या में राम मंदिर बहुत पहले ही बन चुका होता। लेकिन इसके निर्माण में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही अहम भूमिका निभाई। हिन्दूओं के धर्मस्थलों की रक्षा होनी चाहिये।

Smriti Irani in Himachal said will make govt again after election

हिमाचल में अब तक चुनाव में सत्ता परिवर्तन होते रहे हैं। एक बार भाजपा तो अगली बार कांग्रेस सरकार जनता चुनती रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल में हमने कांग्रेस के रिवाज तोड़े। एम्स, आईआईटी और आईआईएम बनाए। अब चुनाव में भी रिवाज तोड़ेंगे और फिर भाजपा सरकार बनाएंगे। कोरोना की विपदा कांग्रेस के कार्यकाल में आई होती तो देश की जनता मर जाती। ये खानदान ऐसा है कि जब विपदा की घड़ी आई तो जनता की गुमराह करने का काम किया। टीका न लगाने की कहा। मेरी सरकार ने उनकी भी सेवा की जिन्होंने वोट नहीं दिया और वैक्सीन नहीं लगवाई। हम पक्षपात नहीं करते। विपदा की घड़ी में कांग्रेस का भाग जाना उनका ध्येय था। मेरी पार्टी के बहनों ने मास्क सिले, फ़ूड पैकेट दिए। सत्ता को सेवा में परिवर्तित करने का काम भाजपा ने किया। जिन्हें खुद नहीं पता अपनी पार्टी कैसे चलानी है वो क्या हिमाचल की बात करेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं बता पाएंगे कि कहां है ये परिवार। वन रैंक वन पेंशन मोदी सरकार ने दी। इस बार भी भाजपा त्रिदेव के साथ से रिवाज तोड़ेंगी और फिर सरकार बनाएगी। त्रिवेद की भूमिका में आप सभी बूथ को संरक्षित रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+