बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 6 की मौत, 30 घायल
हिमाचल प्रदेश में मंडी इलाके में बारातियों से भरी बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के सराज घाटी में लंबाथाच के पास निहरी के मोड़ पर बारात ले जा रही एक निजी बस के गहरी खाई में पलट जाने से छह की मौके पर मौत हो गई है। हादसे में करीब तीस लोग घायल हो गए हैं। मौका पर राहत एंव बचाव कार्य जारी हैं। मरने वालों की तादाद बढ़ने का अंदेशा है।

200 फीट से ज्यादा गहरी खाई में गिरी बस
मिली जानकारी के मुताबिक मंडी जिला के जंजहैली के पास लंबाथाच एक निजी बस बारात लेकर चियूणी से लंबाथाच की तरफ जा रही थी। कि अचानक निहरी मोड पर बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी।

ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ हादसा
हलांकि हादसें के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि हादसा ब्रेक फेल की वजह से हुआ। बस में चालीस से अधिक लोग सवार थे जो नजदीकी चियूनी पंचायत में विवाह समारोह में शामिल होने के लिये गये थे।

शाम के 6 बजे के करीब हुआ हादसा
यह हादसा करीब 6 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई है जिनमें तीन पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं तीस लोग घायल हुए हैं।

अभी तक 6 की लाशें निकाली गईं
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक छह लाशों को निकाला जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications