हिमाचल: गहरी खाई में जा गिरी श्रद्धालुओं से भरी इनोवा कार, 6 की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत का समाचार है, जबकि सात लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मरने वालों की तादाद बढ़ने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।

Six devotee killed in accident in Himachal Pradesh

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब सब डिविजन में श्रद्धालुओं से भरी एक इनोवा कार गहरी खाई में पलट गई जिससे छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई व सात की हालत गंभीर है। कार में 13 से अधिक लोग सवार थे।

Six devotee killed in accident in Himachal Pradesh

पंजाब से आये यह श्रद्धालु हिमाचल में तीर्थयात्रा पर निकले थे कि उनकी कार बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा में दर्शन कर लौटते हादसे का शिकार हो गई व कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। सात लोगों को चोटें लगी हैं।

Six devotee killed in accident in Himachal Pradesh

मौके पर राहत एंव बचाव कार्य जारी है व लाशों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि नींद का झोंका आने से चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा व हादसे का शिकार हो गया।

Six devotee killed in accident in Himachal Pradesh

मरने वाले श्रद्धालु पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौका पर राहत एवं बचाव कार्यों की देखरेख कर रहे हैं।

Six devotee killed in accident in Himachal Pradesh

घायलों को सिविल अस्पताल अंब में भर्ती कराया गया है। कुछ को ऊना रेफर किया गया है। वहीं मृतक शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+