Shimla Masjid controversy: प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प, एक पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज
Shimla sanjauli Masjid Protest: शिमला के संजौली बाजार इलाके में स्थिति मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदू संगठनों ने का विरोध-प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के रोकने में पुलिस-प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी रही है।
इस बीच खबर आ रही है कि संजौली बाजार इलाके में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प तेज हो गई। इस झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने संजौली बाजार में लाठीचार्ज किया।

इस घटना में कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए है। वहीं, संजौली में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। ऐसी खबर आ रही है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस वाटर कैनन और लाठीचार्ज का प्रयोग कर रही है।
खबर के मुताबिक, मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में संजौली में दो जगह प्रदर्शन हो रहा है। एक प्रदर्शन मस्जिद क्षेत्र के पास है, जहां ढली की ओर से आए प्रदर्शनकारियों को रोका गया है। वहीं, दूसरा प्रदर्शन संजौली चौक पर हो रहा है।
यहां छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार की ओर से आए लोगों को रोका गया है। दोनों जगह माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं, प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे है। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं।
घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले इस मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा, 'इसमें स्थिति बिल्कुल साफ है कि सही तरीके से सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है। राज्य सरकार ने भी कहा है कि आप प्रदर्शन करें लेकिन ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए कि शांतिपूर्ण माहौल में बाधा आए।'
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इसे लेकर पुलिस द्वारा कदम उठाए गए हैं... जहां तक उस अवैध निर्माण की बात है तो अगर वह अवैध पाई जाती है तो उसे निश्चित रूप से ध्वस्त किया जाएगा लेकिन उससे पहले कोई कार्रवाई करना उचित नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications