कोटखाई: केस लड़ने के लिए पुलिसवालों को नहीं मिल रहा वकील, कोर्ट बोली-बाहर से लाओ

शिमला। कोटखाई रेप मर्डर केस के आरोपी सूरज की हवालात में हत्या के मामले में फंसे हिमाचल पुलिस के आईजी जहूर जैदी समेत सभी एसआईटी पुलिस कर्मियों को अपने केस की पैरवी के लिये अभी भी शिमला में वकील नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा अब अदालत ने कहा है कि शिमला में अगर वकील नहीं उपलब्ध हो रहा है, तो हिमाचल के बाहर वकील की तालाश की जानी चाहिए। ताकि दोषियों को अपनी बात अदालत में रखने का पूरा मौका मिल सके।

shimla police unable to find lawyer court says get lawyer from outside

शुक्रवार को सीबीआई के जस्टिस वीरेंद्र ठाकुर के कोर्ट में आईजी जहूर जैदी समेत सभी एसआईटी पुलिसकर्मियों को पेश किया गया। अदालत में सुनवाई के दौरान सीबीआई वकील ने कहा कि वॉयस सैंपल चालान जुलाई में पेश किया जाएगा। कोर्ट में एसआईटी के चीफ जहूर जैदी ने कहा कि जो वॉइस सैंपल की कॉपी हमें दी गई है उसमें रोमन अंक लिखे गए हैं, जो कि हिंदी में होने चाहिए। जस्टिस वीरेंद्र ठाकुर ठाकुर ने एसआइटी टीम से अपना वकील करने को कहा और यदि वकील यहां नहीं मिलता को किसी दूसरी जगह से वकील करने को कहा। बता दें कि हिमाचल बार एसोसिएशन ने कोटखाई केस मामले में आरोपियों का केस लड़ने से इंकार कर दिया है। वहीं, मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+