शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने इस नगर निगम चुनाव में सुबह के वक्त मतदान धीमा रहा लेकिन दोपहर बाद इसमें तेजी दिखी। दोपहर बारह बजे तक 32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज नगर निगम चुनाव का मतदान हो रहा है। भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने इस नगर निगम चुनाव में सुबह के वक्त मतदान धीमा रहा लेकिन दोपहर बाद इसमें तेजी दिखी। दोपहर बारह बजे तक 32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। नगर निगम के इस चुनाव में कुल 126 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं। चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने भी मतदान के लिए पूरे प्रबंध किए हैं और चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित तौर पर हो, इसके लिए आयोग ने करीब 15 सौ सुरक्षाकर्मियों को निगरानी के लिए तैनात किया है।

शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

चुनावों की गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दावा किया है कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस अपने दम पर नगर निगम पर काबिज होगी और मेयर और डिप्टी मेयर भी कांग्रेस के बनेंगे। यह बात उन्होंने अपने निजी आवास हॉलीलॉज में मीडिया से अनौपचारिक मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान उन्होंने जो माहौल देखा है, उससे वे पूरी तरह आश्वास्त हैं कि चुनाव में कांग्रेस ही जीतेगी।

शिमला नगर निगम चुनाव: BJP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

वहीं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर वोट मांगें हैं और लोग विकास को वोट दे रहे हैं। उनका कहना था कि मतदाताओं में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के प्रति उत्साह है और इसे देखते हुए उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगे हैं और जनता उनके झांसे में नहीं आई है। इसलिए चुनाव का परिणाम पूरी तरह से कांग्रेस के हक में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+