Shimla Masjid Controversy: मस्जिद में अवैध निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Shimla Masjid Protest: शिमला के संजौली इलाके में स्थित एक मस्जिद में अवैध निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार 11 सितंबर की सुबह से मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी ने पुलिस के बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया।

प्रदर्शनकारी अब मस्जिद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प भी हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। ऐसा बताया जा रहा है कि मस्जिद की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

Shimla Masjid News

संजौली मस्जिद मामले पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'इसमें स्थिति बिल्कुल साफ है कि सही तरीके से सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है। राज्य सरकार ने भी कहा है कि आप प्रदर्शन करें लेकिन ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए कि शांतिपूर्ण माहौल में बाधा आए।'

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि इसे लेकर पुलिस द्वारा कदम उठाए गए हैं... जहां तक उस अवैध निर्माण की बात है तो अगर वह अवैध पाई जाती है तो उसे निश्चित रूप से ध्वस्त किया जाएगा लेकिन उससे पहले कोई कार्रवाई करना उचित नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+