Shimla Accident: शलून कैंची के पास 500 मीटर खाई में गिरी कार, चाचा-भतीजी समेत चार की मौत

Shimla Car Accident News: दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में हुआ है। यहां रामपुर थाना क्षेत्र के शलून कैंची मार्ग पर एक कार 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान कार सवार चाचा-भतीजी समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामपुर थाना पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामपुर पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक जयदेव सिंह ने बताया कि रामपुर थाना क्षेत्र के भद्राश, रोहडू लिंक मार्ग पर शलून कैंची के पास एक कार के दुर्घटना होने की सूचना सुबह मिली थी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

shimla-car-accident-news

बताया कि ऑल्टो कार HP06B-3901 में 5 लोग सवार थे जिसमें से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है और एक घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद बारात से लौट रहे थे और इस दौरान कार हादसे का शिकार हो गई।

हालांकि, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय अविनाश मांटा निवासी गांव चकली, सुमन (22) पुत्र भागचंद निवासी कुकही, हिमानी (22) पुत्री दलीप सिंह गांव कुकही और संदीप (40) पुत्र चेत राम गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर के रुप में हुई है।

इस हादसे में शिवानी (22) घायल है, जिसे पास ही के खनेरी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी 27 जून को बारात में शामिल होने के लिए रामपुर जिले के दरकाली से क्लेडा गए थे। बुधवार सुबह लौट रहे थे, तभी उनकी अल्टो कार खाई में गिर गई।

हालांकि, अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों में संदीप और हिमानी चाचा और भतीजी हैं। वहीं, इस हादसे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है। सीएम सुक्खू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज जिला शिमला में रामपुर के निकट सलून कैंची में एक वाहन दुर्घटना में 4 लोगों के निधन का दुखद समाचार मिली।

इस दुर्घटना में एक युवती घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा, परमात्मा से घायल को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+