शिमला: कांग्रेस की एक और हार, भाजपा की कुसुम सदरेट बनी मेयर

आखिर शिमला नगर निगम पर भाजपा का कब्जा हो ही गया। यहां भारी राजनैतिक गहमागहमी के बीच भाजपा की कुसुम सदरेट मेयर तो राकेश शर्मा डिप्टी मेयर बन गए हैं।

शिमला। आखिर शिमला नगर निगम पर भाजपा का कब्जा हो ही गया। यहां भारी राजनैतिक गहमागहमी के बीच भाजपा की कुसुम सदरेट मेयर तो राकेश शर्मा डिप्टी मेयर बन गए हैं। शिमला की सडकों पर आज केसरिया रंग के झंडों से पट गईं हैं। दरअसल शिमला नगर निगम पर पहली बार भाजपा सत्तासीन हुई है। इससे पहले कांग्रेस ने मेयर के लिए सिम्मी नंदा व आनंद कौशल को डिप्टी मेयर का उम्मीदवार घोषित किया था। सदन में भाजपा के पास पहले से ही 19 का आंकड़ा था जिसके चलते यह माना जा रहा था कि कांग्रेस इस आंकड़े को छू नहीं पाएगी और आज वही हुआ।

कांग्रेस को सिर्फ 13 वोट मिले

कांग्रेस को सिर्फ 13 वोट मिले

चुनाव से पहले यहां भारी सुरक्षा बंदोबस्त किये गये थे। भाजपा के मेयर पद की प्रत्याशी कुसुम सदरेट को 19 मत मिले जबकि डिप्टी मेयर के लिए राकेश शर्मा को 20 मत मिले। उधर, कांग्रेस की मेयर पद के लिए उम्मीदवार सिम्मी नंदा को 13 व डिप्टी मेयर के लिए खड़े हुए आनंद कौशल को भी 13 ही मत मिल पाए। जबकि मेयर पद के लिए एक वोट रद्द हुआ। निर्वाचन अधिकारी शहरी विकास विभाग के निदेशक डीके गुप्ता ने चुनाव के परिणाम की घोषणा की। जाहिर है कि आज की बैठक में कुल 34 में से 33 पार्षद ही उपस्थित रहे जबकि माकपा की निर्वाचित एक मात्र पार्षद शैली शर्मा ने इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।

मेयर को कंधे पर बिठा निकाला जुलूस

मेयर को कंधे पर बिठा निकाला जुलूस

शिमला में मेयर और डिप्टी मेयर की ताजपोशी के बाद भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ शिमला की सडकों पर निकल पड़े। मेयर और डिप्टी मेयर के दोनों पदों पर जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेयर और डिप्टी मेयर को कंधे पर बिठाकर विजयी जुलूस निकाला। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अगुवाई में भाजपा ने लोअर बाजार से विजयी जुलूस निकाला। इसमें मेयर और डिप्टी मेयर के साथ-साथ सभी भाजपा पार्षद और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ता नाटी डालकर झूम रहे थे।

मेयर बोली, पानी रहेगा प्रमुख एजेंडा

मेयर बोली, पानी रहेगा प्रमुख एजेंडा

इस बीच, नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर कुसुम सदरेट ने मेयर बनने के बाद अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की समस्या उनका प्रमुख एजेंडा है। उन्होंने कहा कि शिमला में सफाई व्यवस्था भी ठाक नहीं है और वे इस ओर ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि वार्डों में पार्किंग का व्यवस्था भी उनका एजेंडा है। इसके साथ साथ पार्टी के जो भी आदेश होंगे, उसके मुताबिक कार्य किया जाएगा।

हमेशा भाजपा में रहूंगा

हमेशा भाजपा में रहूंगा

उधर डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने कहा कि यदि वे चुनाव न लड़ते तो उनके वार्ड से कांग्रेस जीतती। उन्होंने कहा कि वे भाजपा से जुड़े हैं और परिवार में छोटी- मोटी खटपट चलती रहती है और वे बीजेपी में थे ,हैं और रहेंगे। राकेश ने कहा कि उन्हें उपमहापौर के पद पर बिठाने में पार्टी का अहम रोल है और वरिष्ठ पार्षदों ने उन्हें इस पद पर बिठाने को जो कुर्बानी दी, उसके लिए वे उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे शिमला शहर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+