फिल्म 'लवरात्री' से अपने जीजा को फिल्मी दुनिया में लाएंगे सलमान खान

शिमला। जाने माने सिने स्टार सलमान खान अब अपने जीजा को फिल्मी दुनिया में प्रमोट कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक अभिराज मिनवाला के निर्देशन और सलमान खान के प्रोडक्शन बैनर सलमान खान फिल्म्स (एसकेएफ) के तहत रिलीज होने वाली लवरात्री के जरिए उनके जीजा आयुष शर्मा फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगे।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति हैं आयुष शर्मा

सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति हैं आयुष शर्मा

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा लवरात्रि में लीड एक्टर के रूप में नजर आएंगे। हिमाचल की मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे और आयुष शर्मा मंडी के रहने वाले हैं। उनके साथ वरिना हुसैन मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह एक लव स्टोरी होगी, जिसकी शूटिंग गुजरात और लंदन में की जाएगी। 3 मार्च से शूटिंग शुरू होगी और 21 सितंबर को यह फिल्म रिलीज होगी।

एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी गई है

एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी गई है

बता दें कि आयुष हिमाचल के कैबिनेट मंत्री के बेटे हैं और उन्होंने सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ शादी की है। सलमान ने पहले ही अपने जीजा को बड़े पर्दे पर उतारने की बात कही थी और इसके लिए उनको बाकायदा एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी गई है। इन सब के बाद अब आयुष की पहली फिल्म का पोस्टर लांच कर दिया गया है। मंडी जिला सहित हिमाचल प्रदेश के लोगों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 परिवार के सदस्यों में भारी उत्साह

परिवार के सदस्यों में भारी उत्साह

यह पहला मौका होगा जब हिमाचल का कोई गबरू बड़े पर्दे पर मुख्य अभिनेता के तौर पर लांच होगा। वहीं परिवार के सदस्यों में भी इस बात को लेकर भारी उत्साह है। आयुष शर्मा के दादा पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम, पिता अनिल शर्मा, माता सुनीता शर्मा और बड़े भाई आश्रय शर्मा ने आयुष को शुभकामनाएं दी हैं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+