यशवंत की तारीफ के बहाने शत्रुघ्न ने साधा मोदी पर निशाना, कहा- राष्ट्र से बड़ी कोई पार्टी नहीं
यहीं नहीं उन्होंने संकेत दिए कि 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं लेकिन यही हालात रहे तो इससे पहले भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने यशवंत सिंहा, अरुण शौरी की तारीफ की।
शिमला। कसौली में चल रहा खुशवंत सिंह लिटफेस्ट आलोचकों का भी ठिकाना बन गया है। यहां मोदी सरकार की नितियों के खिलाफ भी आवाज बुलंद हो रही है और तो और पीएम मोदी पर निशाना भी साधा जा रहा है। खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में भाग लेने आए सांसद, वरिष्ठ भाजपा नेता और जाने-माने फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में देश में गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में गिर रही जीडीपी को लेकर हुए सर्वे को गंभीरता से लेना होगा। इस दौरान उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का मजबूती से पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता अरुण शौरी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और पी. चिदंबरम जैसे नेता और बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी यही बात बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर केंद्र सरकार को गहनता से विचार करना चाहिए। यहीं नहीं उन्होंने संकेत दिए कि 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं लेकिन यही हालात रहे तो इससे पहले भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी हिमाचल प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन राज्यों में हालात खराब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी के विचारों को पॉजिटिव वे में लेना चाहिए और देश कैसे तरक्की करे, इस पर विचार करना चाहिए। क्योंकि कोई भी पार्टी राष्ट्र से बड़ी नहीं हो सकती। जब देश के अनुभवी लोग कुछ कह रहे हैं तो उसे सुना जाना चाहिए।
Recommended Video


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो कई बार कसौली आ चुके हैं लेकिन पिछले कुछ समय में यहां कुछ पॉल्युशन तो बढ़ा है। फिर भी ये अन्य शहरों से काफी अच्छा है। यहां उन्हें सुकून मिलता है। यहां शांति है, खुशहाली है और सबसे बड़ी बात यहां के लोग भी अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि खुशवंत सिंह से उनकी मित्रता थी और इसीलिए वो उन्हें याद करने यहां आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications