राम रहीम के हिमाचल डेरे के बाहर बढ़ी सुरक्षा, बाहरी लोगों पर रोक

शिमला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की रेप के मामले में गिरफ्तारी के बाद उनके हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित डेरे पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डेरे के बाहर पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया गया है। यहां आने जाने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

राम रहीम के हिमाचल डेरे के बाहर बढ़ी सुरक्षा, बाहरी लोगों पर रोक

कांगड़ा जिला के पालमपुर के पास नगरी चच्चियां में स्थित इस विशाल डेरे के बाहर पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। बाहर से आने वाले प्रमियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रशासन को खुफिया सूत्रों से इनपुट मिली है कि डेरा प्रेमी इस डेरे के अंदर जमा हो सकते हैं। यही वजह है कि कोर्ट की ओर से सोमवार को फैसला सुनाये जाने तक किसी भी प्रकार का कोई भी जोखिम नहीं लेने का फैसला लिया गया है।

राम रहीम के हिमाचल डेरे के बाहर बढ़ी सुरक्षा, बाहरी लोगों पर रोक

175 कनाल भूमि में फैला ये डेरा गुरमीत राम रहीम का पसंदीदा है। सिरसा के बाद यहीं राम रहीम सबसे ज्यादा समय बिताते रहे हैं। 'मेसेंजर ऑफ गॉड' सीरीज की अपनी फिल्मों की ज्यादातर शूटिंग पालमपुर के आसपास ही की गई है। इस डेरे की जमीन की कीमत ही करीब 9 करोड़ है। कुल मिलाकर इस डेरे की संपत्ति कहीं ज्यादा है। यहां डेरा प्रेमियों का कहना है कि बाबा जी को पंचकूला सी.बी.आई. कोर्ट द्वारा यौन शोषण के आरोप में गलत तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा राम रहीम जल्द ही इस मामले से निकल कर उन्हें आर्शीवाद देंगे।

फिलहाल इस डेरे को चारों और से बंद कर दिया गया है। डेरे के बाहर पुलिस तैनात है। ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। वहीं थाना प्रभारी भूपेंद्र सिह ठाकुर ने कहा कि डेरा प्रमुख धारा 376 के तहत यौन शोषण के संबंध में हिरासत में लिए गए हैं। ऐसे में यदि यहां भी पंचकूला और सिरसा जैसी घटनाएं घट सकती हैं। यदि कोई डेरा प्रेमी अपराधिक घटना करता है तो पुलिस बल उससे सख्ती से निपटेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+