HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कॉलेज काडर में असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र व शिक्षा विभाग के उच्चतर शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर क्लास वन के स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने बताया कि राजनीति शास्त्र में 70 व एजूकेशन में 65 अभ्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों के जल्द ही साक्षात्कार लिये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिये 12 जुलाई 2017 को आवेदन मांगे गये थे जिनकी परीक्षा ली गई व अब यह परिणाम घोषित किया गया है।
विस्तृत परीक्षा परिणाम जानने के लिये कमीशन की वेबसाइट देखें:
http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc/page/Results.aspx












Click it and Unblock the Notifications