शिमला: घर बुलाकर रेप करने वाला कर्नल तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
शिमला में एक भारतीय सेना के सेवारत कर्नल पर जूनियर ऑफिसर की 21 वर्षीय बेटी के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। पीड़ित ने इस बारे में पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करवाया था।
Recommended Video

शिमला। शिमला रेप केस में पुलिस ने सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी के साथ गैंगरेप मामले में आरोपी कर्नल को कोर्ट में पेश किया। आरोपी को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब इस मामले में 25 नवंबर को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। ये मामला अक्षी शर्मा सिविल जज की अदालत में लगा था। वहीं अदालत जाने से पहले आरोपी कर्नल का कड़ी सुरक्षा के बीच शिमला के दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में मेडिकल हुआ। इस मामले में डीजीपी सोमेश गोयल ने बयान दिया था कि इसमें जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल शिमला में एक भारतीय सेना के सेवारत कर्नल पर जूनियर ऑफिसर की 21 वर्षीय बेटी के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। पीड़ित ने इस बारे में पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अफसर ने अपने ही घर में बुलाकर उससे गैंगरेप किया। पुलिस ने भी कार्रवाई में तेजी लाकर मामला दर्ज कर आरोपी सेना अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
19 नवंबर को आरोपी कर्नल ने पीड़ित के पिता आर्मी ऑफिसर को गेयटी थिएटर में होने वाले एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। कार्यक्रम के बाद डिनर किया गया। जहां पर आरोपी कर्नल ने पीड़ित से कहा कि वो उनको मुंबई में अपनी बेटी के पास मॉडलिंग के लिए भेजना चाहता हैं। इस दौरान उसने लड़की का नंबर भी लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद कर्नल की फोन पर पीड़ित से माडलिंग के बारे में बातचीत हुई। पीड़ित के मुताबिक कर्नल ने पीड़ित को फोन कर अपनी तस्वीरें भेजने को कहा। पीड़ित से कहा गया है कि वो अपनी बेटी को मंबुई ये तस्वीरें भेजेगा। शिकायतकर्ता के मुताबिक 20 नवंबर को कर्नल का फोन आया और उसने उसको बताया कि उनके घर में कोरियोग्राफर और मॉडलिंग के डायरेक्टर हैं। इनसे बात करने के बहाने उसने उसको लक्कड़ बाजार बुलाया और साथ में कहा कि यहां उनकी आंटी और नौकरानी भी हैं।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
इसके बाद पीड़ित लक्कड़ बाजार पहुंची और वहां से वो आरोपी के साथ उनके घर गई। पीड़ित आरोप है कि घर पहुंचने पर आरोपी कर्नल ने दरवाजे को बंद कर दिया। इस दौरान उसको जबरन शराब पिलाई गई। आरोप है कि इस दौरान एक अन्य व्यक्ति बाथरूम से निकला और उसने उसको पकड़ा और आरोपी कर्नल ने उससे रप किया। इस दौरान वो बेहोश हो गई, पीड़ित को कई घंटों बाद होश आया तो उसने पाया कि उसके साथ गलत किया गया है।

पीड़ित पिता की नौकरी बिगाड़ने की दी थी धमकी
होश में आने के बाद लड़की घर नंगे पांव भागी और कर्नल पीछे से उसका बैग व जूते लेकर आया। उसने पीड़ित को धमकी थी कि यदि उसके खिलाफ कुछ कहा तो वो उसके पिता की नौकरी खराब कर देगा। युवती ने पहले अपने पिता को ये बात बताई और उसके बाद थाने में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications