हिमाचल: डॉ राजीव बिंदल सर्वसम्मति से चुने गए 13वीं विधानसभा के 16वें अध्यक्ष


शिमला।
आखिरकार हिमाचल विधानसभा के स्पीकर को लेकर चला आ रहा सस्पेंस नाहन के विधायक राजीव बिंदल की ताजपोशी के साथ आज खत्म हो गया। हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के 16वें अध्यक्ष का चयन हो गया है। नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल को सर्वसम्‍मति से हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। तपोवन में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। बिंदल ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके मुकाबले विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए बुधवार सुबह यह चयन प्रक्रिया चली।

रमेश धवाला ने की घोषणा

रमेश धवाला ने की घोषणा

प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्थाई अध्यक्ष रमेश धवाला ने राजीव बिंदल के विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने डॉ. बिंदल को उनकी सीट से साथ लेकर अध्यक्ष के आसन तक पहुंचाया। बिंदल को अध्यक्ष आसन पर बिठाने से बाद अस्थायी अध्यक्ष इस सीट से उठकर अपनी सीट पर पहुंचे।

 पेश किए गए चार प्रस्ताव सभी में समर्थन

पेश किए गए चार प्रस्ताव सभी में समर्थन

डॉ. बिंदल के समर्थन में सीएम जयराम ठाकुर ने पहले एक प्रस्ताव पेश किया और उसका समर्थन संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया। इसके बाद दूसरा प्रस्ताव कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने किया, जिसका समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया। इसके बाद तीसरा प्रस्ताव आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने पेश किया और खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर इसका समर्थन किया, जबकि चौथा प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्री विपन सिंह परमार ने पेश किया, जिसका सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने समर्थन किया। चारों प्रस्तावों में सदन के सदस्य डॉ. राजीव बिंदल को अध्यक्ष बनाने का जिक्र किया।

देवव्रत का अभिभाषण हुआ

देवव्रत का अभिभाषण हुआ

इसके बाद सदन में आज राज्यपाल आचार्य देवव्रत का भी अभिभाषण हुआ। दोपहर बाद यह अभिभाषण हुआ। कैबिनेट ने अपनी पिछली बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी थी। सदन में उनके अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही समाप्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+