Himachal Weather: हिमाचल में अगल तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानिए 14 अप्रैल तक पूर्वानुमान

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश का मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

Himachal Weather Update

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश का मौसम इन दिनों सुहाना बना हुआ है और पर्यटक भी शिमला, कसौली, मनाली, डलहौजी व धर्मशाला पहुंच रहे हैं। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर अगले तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। तो वहीं, इस बीच हिमाचल में कोरोना संक्रमण के 108 नए मरीज सामने आए है।

कोरोना के बढ़ते मामले के बीच सुक्कू सरकार हिमाचल आने वाले पर्यटकों को सावधानी बर्तन के संकेत दिए है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 9 से 11 अप्रैल प्रदेश के मध्य पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना भी जताई है।

वहीं, 12 से 14 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। बता दें, अप्रैल की शुरुआत में हिमाचल में बर्फबारी हुई थी। तो वहीं, अब धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया है और सुबह-शाम ठंड है। पर्यटकों की आमद से होटल कारोबारियों के भी चेहरे खिले हैं। गर्मियों में और बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

वहीं,लाहौल-स्पीति के कोकसर में चार दिनों के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 4 अप्रैल से कोकसर, रामथंग और डिंफुक में अंधेरा पसरा था। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना पड़ रहा था। शुक्रवार को विद्युत बोर्ड मनाली की टीम ने मढ़ी और रोहतांग के बीच खराब पड़ी लाइन को दुरुस्त कर बिजली बहाल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+