प्रकाश चौधरी- बल्ह विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी
शिमला। प्रकाश चौधरी हिमाचल की बल्ह विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। भाजपा के प्रत्याशी इंदर सिंह ने प्रकाश चौधरी को 12811 मतों के अंतर से हराया। उनके पिता का नाम सोहन लाल है। उनका जन्म 27 नवंबर 1961 को मंडी जिले के दादौर गांव में हुआ था। उन्होंने 1988 में राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है। उनकी पत्नी का नाम श्रीमति कृष्णा चौधरी है।

प्रकाश चौधरी काफी विनम्र और सहयोगी स्वभाव के लिए लिए जाने जाते हैं। वह विधवाओं की शादी और गरीब बुजुर्गों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वह मंडी सदर से 1992 से 96 के बीच ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी के मेंबर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी और सेवा दल के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अवाला भी वे काफी अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। बीच में वह भाजपा में भी रहे लेकिन वापस कांग्रेस में आ गए। 2007 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। वह बल्ह विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। वह 3116 वोटों के अंतर से जीते थे।












Click it and Unblock the Notifications