कांगड़ा में पुलिस और नारकोटिक्स विभाग ने महिला से बरामद की चरस, चलाती थी ढाबा

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गगल क्षेत्र में पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत पंजाब की एक महिला से नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने महिला के पास से 177.05 ग्राम चरस पकड़ा है। साथ ही 75000 से भी अधिक नकदी बरामद की है। धार्मिक व पर्यटन क्षेत्र में इस तरह का नशे की खेप पकड़े जाने से समस्त क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

police caught woman with drugs in kangada district

पुलिस ने जांच तेज करते हुए नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को घेरने के लिए भी कड़ी पूछताछ तेज कर दी है। शुक्रवार देर रात को नारकोटिक्स सेल और गगल पुलिस के संयुक्त अभियान में बगली में किराए के मकान में रह रही डेजी वर्मा 32 वर्षीय जो कि पंजाब की रहने वाली है और मटौर में ढाबा चलाती है, उसी के पास से 177.05 ग्राम चरस और 75000 रुपये नगदी बरामद की है ।

इस बारे में गगल थाना प्रभारी मेहरद्दीन ने बताया की गिरफ्तार की गई महिला को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया है। जहां से इसके रिमांड पर लेने के लिए मांग की जाएगी ताकि इससे यह पता चले कि यह कब से इस धंधे में लिप्त है और कौन-कौन इसके साथ काम करता है। साथ ही आरोपी महिला चरस किस-किस को बेचती है। मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः गुजरात से लापता फैशन डिजाइनर वृष्टि 10 दिन बाद हिमाचल में मिली, चुपचाप फ्रेंड के साथ घूम रही थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+