PICS: इजरायल में हिमाचली टोपी को मोदी ने बनाया सर का ताज

चर्चा शुरू हो गई है कि मोदी ने इजरायल से ही हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है।

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान जहां हिमाचल की कांगड़ा चाय, शहद व शाल चर्चा में आई थी तो अब उनके इजरायल दौरे के दौरान हिमाचली टोपी सुर्खियां बटोर रही है। जेरूसलम में नरेंद्र मोदी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के साथ मुलाकात के दौरान हिमाचली टोपी पहने देखे गए।

PICS: इजरायल में हिमाचली टोपी को मोदी ने बनाया सर का ताज

हिमाचल में इन दिनों पीएम मोदी के टोपी पहनने की खासी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इसे प्रधानमंत्री का हिमाचल के प्रति प्रेम कहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि विदेशों में इस तरह के प्रयास हिमाचली हस्तशिल्प को मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं कुछ लोग इसे आने वाले चुनावों से भी जोड़कर देख रहे हैं।

PICS: इजरायल में हिमाचली टोपी को मोदी ने बनाया सर का ताज
PICS: इजरायल में हिमाचली टोपी को मोदी ने बनाया सर का ताज

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाएं उनका अंदाज अलग ही होता है और कई बार इशारों-इशारों में वो ऐसा मैसेज दे जाते हैं कि लोग भी उनकी चालाकी के कायल हो जाते हैं। पीएम मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर इजरायल में हैं। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने मोदी का भव्य स्वागत किया। मोदी ने नेतनयाहू के साथ इजरायल के येद वाशेम होलोकॉस्ट स्मारक का दौरा किया और नरसंहार के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अपर्ति की। इस दौरान मोदी ने हिमाचली टोपी पहनी हुई थी जो मीडिया में चर्चा बन गई कि इजरायल में ये टोपी क्यों पहनी गई।
PICS: इजरायल में हिमाचली टोपी को मोदी ने बनाया सर का ताज

हिमाचल के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मोदी को इजरायल में हिमाचली टोपी पहनने के लिए धन्यवाद दिया है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल की टोपी को मोदी जी ने इजरायल में सर का ताज बनाया, इसके लिए धन्यवाद। अब हिमाचली टोपी पहनने का राज क्या है ये तो पीएम ही बता सकते हैं लेकिन चर्चा शुरू हो गई है कि मोदी ने इजरायल से ही हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है।
PICS: इजरायल में हिमाचली टोपी को मोदी ने बनाया सर का ताज

बता दें कि इसी साल अगस्त-सितंबर में हिमाचल विधानसभा चुनाव होनें जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के बड़े नेताओं के हिमाचल में रैलियां और जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। पिछले 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला में जनसभा को संबोधित किया था। उसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी पालमपुर का दौरा किया था। वहीं 7 जुलाई को चंबा में अमित शाह की रैली होनी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ और रमन सिंह का भी जुलाई महीने में वहां रैलियों का कार्यक्रम है। हिमाचल में फिलहाल वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार है। ऐसे में मोदी का इजरायल में हिमाचली टोपी पहनना चुनावी सुगबुगाहट को और तेज कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+