सरकाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पवन ठाकुर हारे

शिमला। पवन ठाकुर हिमाचल की सरकाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। भाजपा के प्रत्याशी इंदर सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार को 9302 मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस ने उन्हें टिकट इस वजह से दिया है क्योंकि इसके पहले कांग्रेस के रंगीला राम राव भाजपा के प्रत्याशी इंदर सिंह से 2007 और 2012 में दो बार चुनाव हार गए थे। इस वजह से पवन ठाकुर ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए सरकाघाट विधानसभा से नामांकन दाखिल किया है।

 Pawan Thakur Congress candidate for Sarkaghat assembly seat

पवन ठाकुर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के करीबी माने जाते हैं। सराकाघाट एक छोटा सा शहर, नगर पंचायत और तहसील भी है। यह मंडी जिले के अंतर्गत आता है। यह मंडी जिले के पांच नगरों में से एक है। सरकाघाट नगर पंचायत में कुल 1184 घर हैं, जिन्हें यहां कि नगरपालिका मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, सीवर आदि की सुविधा प्रदान करती है। 2011 की मतगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 4715 है, जिसमें से महिलाओं की कुल जनसंख्या 2193 और 2522 पुरुष जनसंख्या है। यहां के वर्तमान विधायक भाजपा के इंदर सिंह हैं। उन्होंने 2012 में 26722 वोटों से चुनाव जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+