PICs: ONGC कैंप में गैस लीकेज से मजदूर की मौत, पांच अन्य गंभीर

बगसैड़ में तेल खोज अभियान में लगे ओएनजीसी के शिविर में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां एक तंबू में रह रहे मजदूरों का दम घुटने लगा।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में तेल खोज अभियान में जुटी ओएनजीसी के कामगारों में उस समय हड़कंप मच गया। जब गैस की लीकेज से एक कामगार की मौत हो गई तो कई और बेहोश हो गए। ये घटना मंडी जिले के सराज के पास बगसैड़ की है। जानकारी के मुताबिक बगसैड़ में तेल खोज अभियान में लगे ओएनजीसी के शिविर में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां एक तंबू में रह रहे मजदूरों का दम घुटने लगा। गैस की लीकेज यहां लगाए गए जनरेटर से हो रही थी। जिससे यहां कामगारों में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के माहौल में कामगारों को बाहर निकाला गया लेकिन इस दौरान एक कामगार की मौत दम घुटने की वजह से हो गई।

ONGC: Worker dies due to gas leakage in camp, five more serious
ONGC: Worker dies due to gas leakage in camp, five more serious

मृतक की पहचान विश्व कंदर के रूप में हुई है। जो कि पशिचम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। इस घटना में पांच दूसरे कामगारों की भी हालत खरब बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ONGC: Worker dies due to gas leakage in camp, five more serious
ONGC: Worker dies due to gas leakage in camp, five more serious

जानकारी के मुताबिक ये सभी वर्कर पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले हैं। ये पिछले 2-3 महीनों से जंगल में रह रहे हैं और यहां तेल और गैस का सर्वे कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+