कोटखाई के बाद पालमपुर में मिली महिला की नग्न लाश
कोटखाई के बाद पालमपुर में एक महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
शिमला। कोटखाई गैंगरेप मर्डर केस पर बवाल अभी थमा भी नहीं कि हिमाचल प्रदेश में एक ओर महिला की लाश नग्न अवस्था में मिली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के साथ रेप हुआ है या नहीं यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन कोटखाई मामले को देखते हुये यह मामला भी संगीन बन गया है।

प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर तहसील के तहत आनेवाले बंदला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गुरुवार शाम को महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका का शव नग्न अवस्था में मिला है, ऐसे में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 40 साल की मृतका की पहचान हुई है जो कि मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और विवाहित है। पिछले कुछ समय से महिला बंदला में श्रमिक के रूप में कार्यरत थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, ऐसे में महिला के कथित रेप के पश्चात हत्या के एंगल को भी नकारा नहीं जा रहा है।
वहीं पुलिस ढांक से गिरकर मौत होने को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है, यद्यपि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या मृतका ढांक पर नंगी अवस्था में ही गई होगी। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत के पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को खंगालने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता भी ले रही हैं। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि महिला बुधवार रात्रि तक 3 अन्य महिलाओं के साथ देखी गई थी। इसके पश्चात क्या हुआ यह अभी पहेली बनी हुई है। महिला का शव ढांक के नीचे पड़ा पाया गया, जिस पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा जांच आरंभ की।
मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला का मोबाइल भी गायब है। उधर, सूत्रों अनुसार पुलिस ने इस प्रकरण में कुछ लोगों को थाने तलब कर पूछताछ भी की है। डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications