हनीमून कपल के लिए खुशखबरी, अब हवाई जहाज से जाइए कुल्लू मनाली
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को आज उस समय नया पंख लग गया, जब कुल्लू व चंडीगढ़ के बीच नई हवाई सेवा की शुरुआत हो गई। इस नई हवाई सेवा से कुल्लू-मनाली में पर्यटन को भी खासा बढ़ावा मिलेगा।

इस नई हवाई सेवा का शुभारंभ केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री जयंत सिन्हा ने किया। सिन्हा विशेष तौर पर भुतंर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सांसद राम स्वरूप शर्मा भी मौजूद रहे।
बताया जाता है कि भुंतर-चंडीगढ़ के बीच शुरू हुई एयर इंडिया की 72 सीटर नई हवाई सेवा से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा का किराया मात्र 4,000 रुपए है। एयर इंडिया की 72 सीटर भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा के शेड्यूल के मुताबिक पहली फ्लाइट सुबह 6.45 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी जोकि प्रात: 8.05 पर भुंतर पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट 8.35 पर भुंतर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी तथा 9.20 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इसके बाद 9.50 पर चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेगा जो 10.35 पर कुल्लू लैंड होगा। तीसरी फ्लाइट दिल्ली के लिए 11.05 पर होगी जो 12.25 पर दिल्ली पहुंचेगी। उधर, विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने सेवा शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा का आभार जताया।












Click it and Unblock the Notifications