हिमाचल: जय राम मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिये गोटियां बिठाने में लगे विधायक
शिमला। राज्यपाल से सरकार बनाने का आमंत्रण मिलने के बाद अब नामित मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के लिए अपने मंत्रिमंडल का गठन करना अगली चुनौती होगी। एक ओर धूमल गुट की चुनौती उनके समक्ष है तो दूसरी ओर सबको खुश करना होगा। शिमला में जय राम सरकार का गठन 27 दिसंबर को होगा। लिहाजा इससे पहले ही कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों का चयन होना है। यही वजह है कि अगली सरकार की कैबिनेट में शामिल होने वाले दावेदार भी अब गोटियां बिठाने में मशगूल हो गये हैं। कुछ विधायकों ने मंत्री बनने के लिए दिल्ली की राह भी पकड़ ली है। हलांकि इस बार मंत्रिमंडल का आकार और शक्ल काफी हद तक भाजपा शासित अन्य राज्यों की तरह होगी।

कांगड़ा और मंडी को तरजीह
मंत्री पद के लिए भी जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के साथ प्रशासनिक क्षमता को आधार बनाया जाएगा। प्रदेश के दो बड़े जिलों कांगड़ा और मंडी को सर्वाधिक तरजीह मिल सकती है। हलांकि मंडी को पहले ही सीएम का तोहफा मिल चुका है। नए चेहरों को बतौर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कामकाज का मौका मिल सकता है। जिला कांगड़ा से 11 विधायक पार्टी के आए हैं, जिसमें से विपिन परमार, किशन कपूर और रमेश धवाला के अलावा सरवीण चौधरी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

महिला कोटे से मंत्री हो सकती हैं सरवीण
शांता खेमे से विपिन परमार या पूर्व मंत्री किशन से कोई एक मंत्री बन सकता है जबकि पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी महिला कोटे से आ सकती हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग में रमेश धवाला का नाम आ सकता है। मंडी जिले से 9 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं, जहां जय राम के सीएम बनने के बाद पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह और सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा को स्थान मिल सकता है। कुल्लू जिले से महेश्वर सिंह के हारने के बाद मनाली से लगातार जीत रहे विधायक गोविंद ठाकुर की इस बार मजबूत दावेदार हैं। बिलासपुर से मंत्री के प्रबल दावेदार रणधीर शर्मा के हारने के बाद नड्डा के करीबी सुभाष ठाकुर दावेदार हो सकते हैं।

ऊना से विरेंद्र कंवर को मिल सकती है जगह
वहीं ऊना जिले से प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के हारने के बाद धूमल के करीबी कुटलैहड़ विधायक विरेंद्र कंवर का नाम भी मंत्रिमंडल में आ सकता है। शिमला जिले से संघ की मजबूत पृष्ठभूमि वाले तीन बार के विधायक सुरेश भारद्वाज और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा में से किसी एक जो जगह मिल सकती है। सिरमौर जिले से राजीव बिंदल का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

इनके नाम की भी चर्चा
बताया जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में सभी कैबिनेट मंत्री के पद नहीं भरे जाएं, दो राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रह सकते हैं। राज्य मंत्री पहली बार जीतकर आए विधायकों को भी बनाये जाने की संभावना है। राज्य मंत्रियों की सूची नुरपूर से विधायक राकेश पठानिया, चुराह आरक्षित सीट से हंसराज और बंजार से सुरेंद्र शौरी के अलावा महिलाओं में भोरंज से कमलेश कुमारी हो सकती हैं।

ये बन सकते हैं मंत्री
राजीव बिंदल
सुरेश भारद्वाज
महेंद्र सिंह
अनिल शर्मा
विपिन परमार
सरवीण चौधरी
रमेश धवाला
किशन कपूर
विरेंद्र कुंवर
गोविंद ठाकुर
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications