विद्या स्टोक्स का ठियोग से नामांकन रद्द, दीपक राठौर अब मैदान में

शिमला। आखिर हिमाचल प्रदेश की वयोवृद्ध राजनेता विद्या स्टोक्स का नामांकन रद्द हो ही गया। काफी नानुकुर के बाद विद्या स्टोक्स ने सोमवार को ही अपना नामांकन ठियोग से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भरा था, लेकिन आज उनके नामांकन पर सीपीआईएम व भाजपा ने आपत्ति जताई थी। अपनी आपत्ति में दोनों दलों ने फार्म पांच पूरी तरह नहीं भरने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच के बाद आज शाम आरोप सही पाए गए। जिससे ठियोग सीट के लिए कांग्रेस नेत्री विद्या स्टोक्स का नामांकन रद्द हो गया। एस.डी.एम. ताशी संडूप ने जांच में पाया कि विद्या स्टोक्स ने आधे-अधूरे कागजात जमा करवाए थे। इन दस्तावेजों की जांच के बाद उनका नामांकन रद्द हो गया है। एस.डी.एम. ने नामांकन रद्द होने की पुष्टि की है। दरअसल नामांकन के आखिरी दिन विद्या और दीपक राठौड़ ने कांग्रेस के निशान पर अपने-अपने नामांकन पत्र जमा करवाए थे। विद्या के पास अधिकृत पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से था न कि आस्कर फर्नाडिस की तरफ से। यहीं पर पेंच फंस रहा है कि क्या सुक्खू इसके लिए अधिकृत हैं या नहीं। मंगलवार को भाजपा और माकपा ने उनके आवेदन पर आपत्ति जताते हुए निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की। दोनों पार्टियों का कहना है कि एक ही पार्टी से 2 उम्मीदवारों ने नामंकन किया है, जोकि ठीक नहीं है।

आलाकमान से नाराज चल रही थी विद्या स्टोक्स

आलाकमान से नाराज चल रही थी विद्या स्टोक्स

माना जा रहा है कि दीपक राठौड़ को उम्मीदवार बनाए जाने से विद्या स्टोक्स आलाकमान से नाराज चल रही थी। अपनी नाराजगी उन्होंने पार्टी के सामने जाहिर भी कर दी थी। जिसके बाद पार्टी को ठियोग से उन्हें मैदान में उतारना पड़ा। पहले ठियोग से वीरभद्र सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। वीरभद्र के लिए ही विद्या ने सीट खाली की थी। मगर सीएम ने अर्की से चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद पार्टी ने दीपक राठौड़ को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था। मगर आखिरी लम्हों में पार्टी को विद्या स्टोक्स के दबाव में झुकना पड़ा। उधर आज के घटनाक्रम से पार्टी की अच्छी खासी फजीहत भी हुई है। वहीं पार्टी अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू की उस हरकत पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर उन्होंने विद्या स्टोक्स के लिये वह पत्र क्यों जारी कर दिया। जिसको वह जारी ही नहीं कर सकते थे। वहीं पार्टी के एक वर्ग का यह भी मानना है कि विद्या स्टोक्स ने फार्म भरने में जानबूझकर गल्ती कि ताकि नामांकन रद्द हो सके।

दीपक राठौर ठियोग से हैं कांग्रेस प्रत्याशी

दीपक राठौर ठियोग से हैं कांग्रेस प्रत्याशी

प्रदेश की राजनिति में चर्चा के केन्द्र में आई शिमला जिला की ठियोग सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर उतरे दीपक राठौर ने सबको चौंका दिया है। राठौर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खास सिपहासलार रहे हैं।
ठियोग से पहले वीरभद्र सिंह को चुनाव लडऩा था, लेकिन उन्होंने बाद में विचार बदला, तो वीरभद्र सिंह ने विजय पाल खाची को टिकट देने की पैरवी की व टिकट भी पक्का कर दिया। लेकिन अचानक दीपक राठौर का नाम सामने आया तो विद्या स्टोक्स ने विरोध किया व अपना नामांकन भर दिया। लेकिन अब विद्या का नामांकन रद् हुआ, तो फिर दीपक राठौर ही कांग्रेस प्रत्याशी हो गए।
45 साल की उम्र के दीपक राठौर राहुल के खास करीबियों में माने जाते हैं। वे एक दशक से अधिक वक्त तक राहुल गांधी के साथ नई दिल्ली में काम कर चुके हैं। मूल रूप से ठियोग के कुमारसैन क्षेत्र के निवासी राठौर पिछले काफी वक्त से शिमला में ही सक्रिय हैं। उन्होंने वकालत कर रखी है। राठौर ठियोग निर्वाचन क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में भी अपनी गतिविधियां चलाए रखी हैं। वे छात्र राजनीति के वक्त एनएसयूआई में काफी सक्रिय रहे हैं। कई राज्यों में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव अधिकारी रह चुके हैं। वे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के भी प्रदेश संयोजक हैं। हाल ही में कश्मीर में भविष्य में विधानसभा चुनाव के लिए एपीआरओ नियुक्त हुए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ भी वे अच्छे संबंध बना चुके हैं। माना जा रहा है कि राठौर को टिकट देने के बाद राहुल गांधी ठियोग निर्वाचन क्षेत्र में उनके लिए रैली करने भी आ सकते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि राहुल गांधी की पसंद दीपक राठौर की मदद विद्या स्टोक्स करती भी हैं कि नहीं। ठियोग विद्या स्टोक्स की कर्मभूमि रही है व उनका यहां खासा वोट बैंक है।

13 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

13 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव-2017 के लिए दाखिल सभी नामांकन पत्रों की जांच की । इस दौरान 13 नामांकन पत्रों में त्रुटियां पाई जाने पर उन्हें अस्वीकार किया गया। जिला में कुल 104 उम्मीदवारों के नामांकन जांच पर सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार कमला देवी तथा निर्दलीय उम्मीदवार गायत्री देवी, जसवां परागपुर से भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार विनोद कुमार, जयसिंहपुर से भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार स्वरूप कुमार, सुलह से आल इडिया मानवाधिकार राजनैतिक दल के उम्मीदवार देस राज शर्मा, नगरोटा बगवां से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका तथा कांग्रेस पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार आरएस बाली, शाहपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार, धर्मशाला से बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार माला चौधरी तथा भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार रमेश चंद, पालमपुर से कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार बृज बिहारी लाल बुटेल, समाजवादी पार्टी से रमेश कुमार तथा स्वाभिमान पार्टी के रमेश भाऊ के नामांकन पत्र अस्वीकृत किये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+