हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, इस्लामिक रीति-रिवाजों से मंदिर में हुआ मुस्लिम कपल का निकाह
मुस्लिम रीति रिवाजों से हुई एक शादी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। मंदिर में इस शादी को कराने का मकसद लोगों में धार्मिक सौहार्द को बनाए रखना है। अब ये शादी चर्चा में बनी हुई है।

जहां धर्म के नाम पर लड़ने वाले लोगों की कमी नहीं है, वहीं धार्मिक सद्भाव बढ़ाने वाले लोग भी कुछ कम नहीं हैं। हाल ही में शिमला के रामपुर में एक मुस्लिम जोड़े ने हिंदू मंदिर परिसर में शादी की। मुस्लिम जोड़ी की ये शादी हुई तो इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ, लेकिन इसकी चर्चा में रहने की वजह शादी का मंदिर में होना था। विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित ठाकुर सत्यनारायण मंदिर परिसर में ये विवाह संपन्न हुआ।

हिंदू और मुस्लिम लोगों की मौजूदगी में हुई शादी
अब ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी को देखने के लिए मुस्लिम और हिंदू समुदाय के लोग एक साथ आए। वहीं निकाह की सारी रस्में मंदिर परिसर में मौलवी, गवाहों और एक वकील की मौजूदगी में संपन्न हुई। मंदिर परिसर में हुई इस शादी का मकसद लोगों में धार्मिक सद्भाव और भाईचारे के संदेश को फैलाना था।

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने बोली ये बात
उल्लेखनीय है कि सत्यनारायण मंदिर परिसर विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संग का जिला कार्यालय है। ठाकुर सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट रामपुर के महासचिव विनय शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि विश्व हिंदू परिषद मंदिर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय को चलाता है।

चर्चा में मुस्लिम जोड़े की शादी
विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस पर अकसर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया जाता है लेकिन यहां एक मुस्लिम जोड़े ने शादी की है। हिंदू मंदिर परिसर में। ये अपने आप में एक मिसाल है कि सनातन धर्म सबको शामिल कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। लड़की के पिता ने कहा कि बेटी की शादी रामपुर के सत्यनारायण मंदिर परिसर में हुई है। शहर के लोगों ने चाहे वो विहिप हो या फिर मंदिर ट्रस्ट, सकारात्मक रूप से सपोर्ट किया है। इस शादी के आयोजन में सहयोग करें।

आपसी भाईचारे का दिया संदेश
इस शादी में शामिल होकर रामपुर की जनता ने लोगों के बीच भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को इस तरह गुमराह ना करें, कि आपसी भाईचारा ही खराब हो जाए। उन्होंने आगे कहा कि उनकी बेटी एम.टेक सिविल इंजीनियर और गोल्ड मेडलिस्ट है और उनका दामाद सिविल इंजीनियर है।












Click it and Unblock the Notifications