मंशाराम- करसोग विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी

मंशा राम हिमाचल प्रदेश की करसोग विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। करसोग विधानसभा क्षेत्र मंडी जिले के अंतर्गत आता है। मंशाराम सबसे पहले इस विधानसभा सीट से 1967 में निर्दलीय चुने गए थे।

Mansa Ram Congress candidate from Karsog assembly seat

शिमला। मंशा राम हिमाचल प्रदेश की करसोग विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। करसोग विधानसभा क्षेत्र मंडी जिले के अंतर्गत आता है। मंशाराम सबसे पहले इस विधानसभा सीट से 1967 में निर्दलीय चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रस का दामन थामा और 1972 के चुनाव में एक बार फिर विजय पाताका लहराई।

मंशा राम हिमाचल की राजनीति के पुराने नेता हैं। वह यहां के पहले मुख्यमंत्री वाई एस परमार के मंत्रालय में मंत्री रहे हैं। वह 1977 में विधानसभा चुनाव हार गए थे लेकिन 1982 में फिर से निर्वाचित हुए। मशाराम ने 1998 में हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली। पी के धूमल के नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री पद पर रहे हैं। उन्होंने 2007 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। 2012 में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी के पद पर चुनाव लड़ा था लेकिन मंत्री पद की दौड़ में पीछे हो गए थे। इस बार मंत्री पद की उम्मीद को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस से ताल ठोकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+