रक्षाबंधन पर 12वीं की छात्रा से संबंध बनाना चाहता था लेक्चरर, सस्पेंड
शिमला। हिमाचल के मंडी में एक लेक्चरर की काली करतूत सामने आई है जिसने अपने ही स्कूल की छात्रा को उसके साथ सेक्स करने का ऑफर दी। मामला सामने आने के बाद छात्रा के परिजन के साथ स्तानीय लोग स्कूल पर पहुंचे तो हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा बढ़ता देख आरोपी प्रवक्ता भाग गया। प्रदेश सरकार ने लेक्चरर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुये उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी 354ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मामला मंडी जिले के सुंदरपुर सब डिविजन का है। छात्रा का आरोप है कि रक्षाबंधन के दिन लेक्चरर ने उसे घर बुलाया और पैसे व मोबाइल फोन देने का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने और इस संबंध में किसी को न बताने बारे उस पर दबाव डाला। पहले भी वह कई बार उसके नजदीक आने की कोशिश करता रहा। लेक्चरर की पेशकश सुन छात्रा वहां से भाग गई।
छात्रा ने अगले दिन अपनी सहेली के माध्यम से प्रधानाचार्य से शिकायत की जिस पर प्रधानाचार्य द्वारा भी छात्रा पर जुबान बंद रखने का दबाव बनाया गया, जिसके बाद उसने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी और परिजनों ने डैहर चौकी पुलिस में शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रवक्ता की तलाश शुरू कर दी है साथ ही उसके खिलाफआईपीसी 354ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सुंदरनगर के डी.एस.पी. तरनजीत सिंह ने बताया की पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए टीम रवाना कर दी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मामला उजागर होने के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड मंडी के डिप्टी डायरैक्टर अशोक शर्मा ने संबंधित शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य को उपनिदेशक कार्य में बुला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications