हिमाचल में भूस्खलन से ढहा कुल्लू मनाली हाइवे, आवाजाही का रास्ता बंद
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के चलते कुल्लू मनाली हाइवे ढह गया, इससे आवाजाही का रास्ता बंद हो गया।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने और भारी बारिश के कारण इलाके में तबाही मची हुई है। मनाली में 15 से अधिक होटल और कई वाहन व्यास नदी में समा गए। इसके साथ ही मनाली कुल्लू हाईवे टूट कर बह गया। इससे आवाजाही का रास्ता अवरुद्ध हो गया।
जानकारी के अनुसार, मनाली लेह राजमार्ग अभी बंद है और स्पीति घाटी पर भी स्थिति खराब बनी हुई है। वहीं, मनाली कुल्लू हाईवे में भूस्खलन होने से हाइवे ढह गया। इसके लिए यात्रियों को सलाह दी गई कि वे इस क्षेत्र में किसी भी यात्रा से बचें।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के मनाली क्षेत्र के आसपास के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अभी वहीं रहें और अपने आवास परिसर में ही सुरक्षित जगह पर रहें। मौजूदा हालात में उफनती नदियों और पहाड़ी झरनों को देखते हुए यात्रियों को जलधाराओं से दूर रहने और ट्रैकिंग न करने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश और भूस्खलन के कारण उत्तराखंड न जाने की सलाह दी है। बारिश का मौजूदा दौर 13 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य भर में कई सड़कें अवरुद्ध होने की खबर है।
मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू मनाली और बजौरा के बीच कई स्थानों पर भारी भूस्खलन के कारण बाधित है। हाईवे का बड़ा हिस्सा ब्यास नदी में बहने से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस मार्ग पर भी यातायात ठप है।
इस आपदा के चलते उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला में आपदा से निस्तारण के लिए NDRFA पुलिस, होमगार्ड और पर्वतारोहण संस्थान के बचाव दल तैनात हैं। सभी आवश्यक सेवाएं बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। रास्ते बंद और दूरसंचार सेवाएं ठप होने के कारण अभी नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications