Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोटखाई गैंगरेप: शक के घेरे में पूरा गांव, लोग खुद देना चाहते हैं DNA सैंपल

kotkhai

शिमला। हवालात में हत्या के मामले पर हिमाचल हाईकोर्ट में स्टे्टस रिर्पोट सौंपने के बाद सीबीआई ने अब कोटखाई गैंगरेप मर्डर केस पर अपना फोकस कर दिया है। इस मामले को सुलझाने के लिए सी.बी.आई. अब तक करीब एक हजार लोगों के ब्लड सैंपल ले चुकी है। इनमें से कुछ की रिपोर्ट आ चुकी है जबकि कुछ ही आनी बाकी है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में ब्लड सैंपल का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। सीबीआई ने पूरे गांव को शक के घेरे में ले लिया है।

आसपास के लोगों के डीएनए सैंपल लेने की तैयारी

आसपास के लोगों के डीएनए सैंपल लेने की तैयारी

इसके साथ ही अब हलाईला व दांदी के आसपास के लोगों के डीएनए सैंपल लेने की तैयारी भी जांच एजेंसी कर कर रही है। इससे पहले आरोपियों के डीएनए मैच नहीं हो पाये थे। यही वजह है कि अब आसपास के लोगों को भी इस जांच के दायरे में लाया जायेगा। ताकि सबूत पुख्ता तौर पर जुटाये जा सकें। माना जा रहा है कोटखाई पुलिस लॉकअप में हुई कथित आरोपी सूरज की मौत से जुड़े मामले की तरह कोटखाई केस में भी जांच एजेंसी बड़ा खुलासा कर सकती है। कोटखाई मामले में 20 दिसम्बर को स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी, ऐसे में सीबीआई भी प्रयासरत है कि जल्द से जल्द से मामले का पर्दाफाश कर असली आरोपियों को बेनकाब किया जाये।

परेशान ग्रामीण खुद कह रहे है सैंपल लेने के लिए

परेशान ग्रामीण खुद कह रहे है सैंपल लेने के लिए

स्थानीय लोग बार-बार एक ही मामले में पूछताछ और ठोस सुराग ना मिलने से इस कदर दुखी हो चुके हैं कि वे सीबीआई से कह रहे हैं कि एक बार में सबके सैंपल ले लो। ताकि बार-बार पूछताछ करने का झंझट ही खत्म हो जाए। तीन बार सीबीआई टीम गुड़िया के स्कूल पहुंची है। इतने ही बार जंगल में चरानियां और अन्य लोगों से पूछताछ की गई है।
सीबीआई के वकील अंशुल बंसल ने बताया कि छात्रा प्रकरण की जांच सीबीआई द्वारा बड़ी संजीदगी से की जा रही है। जांच के लिए सीबीआई ने तीन टीमें गठित कर रखी हैं। टीमों में दस अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया गया है। उक्त टीमों द्वारा लगातार दांदी जंगल सहित अन्य स्थानों पर छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जल्द ही इस मामले को भी सुलझा देगी।

 पुलिस के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार

पुलिस के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार

अंशुल बंसल ने कहा कि अभी तक इस मामले में पुलिस के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। यदि इस प्रकरण में किसी और की भूमिका सामने आती है तो उसको भी जांच एजेंसी गिरफ्तार करेगी। सीबीआई के वकील अंशुल बंसल की ओर से बताया गया कि इस मामले में कुछ पुलिस वालों के धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए हैं। इनके बयानों को जांचा जा रहा है। इस मामले में सीबीआई द्वारा एएसपी भजन नेगी, डीएसपी रत्न नेगी सहित कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए हैं।

जानिये इस मामले में कब क्या हुआ

जानिये इस मामले में कब क्या हुआ

4 जुलाई करीब 4:20 बजे कोटखाई की स्कूली छात्रा महासू स्कूल से अपने घर के लिए निकली
5 जुलाई कोटखाई की स्कूली छात्रा का भाई मामा के घर से जब अपने घर गया तो उससे परिजनों ने गुडिय़ा के बारे में पूछा, उसने बताया कि गुडिय़ा तो पिछले कल घर आ गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने रात को गुडिय़ा की तलाश शुरू कर दी।
6 जुलाई कोटखाई की स्कूली छात्रा के मामा को हलाइला गांव के निकट दो सडक़ों के लिंक से नीचे एक गड्ढे में गुडिय़ा का शव छिन्न-भिन्न हालत में मिला। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
7 जुलाई कोटखाई की स्कूली छात्रा के शव का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम हुआ, दुराचार और हत्या का खुलासा। विसरा फ ोरेंसिक लैब को भेजा।
8 जुलाई पुलिस दरिंदों तक नहीं पहुंची, जनाक्रोश भडक़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने कोटखाई में कैंप किया।
10 जुलाई एसपी को जांच से हटाया, आईजी जहूर एच जैदी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित।
11 जुलाई पीडि़त परिवार को पांच लाख मुआवजा।
12 जुलाई सीएम के फेसबुक पेज पर फोटो वायरल। सोशल मीडिया पर कुछ संदिग्ध आरोपियों की फोटो वायरल।
13 जुलाई एसआईटी ने छह लोगों को गिरफ्तार किया।
14 जुलाई ठियोग थाने पर पथराव, सीबीआई जांच की संस्तुति।
15 जुलाई सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार ने पीएम को पत्र लिखा।
17 जुलाई राजभवन पहुंची भाजपा ने सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाई।
18 जुलाई सरकार ने हाईकोर्ट में सीबीआई जांच शुरू करने के लिए दाखिल किया आवेदन।
19 जुलाई कोटखाई थाने में एक आरोपी की पुलिस हिरासत में हत्या
23 जुलाई सीबीआई ने दर्ज किए दो मामले।
24 जुलाई सीबीआई पहुंची शिमला, जांच शुरू
2 अगस्त हिमाचल हाईकोर्ट में सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, दो सप्ताह का समय मांगा
14 अगस्त कोटखाई थाने में तैनात संतरी के हुए बयान
17 अगस्त सीबीआई को हाईकोर्ट की फटकार, मांगा दो सप्ताह का समय
21 अगस्त सीबीआई ने कई रईसजादों के घरों पर मारे छापे
29 अगस्त सीबीआई ने आईजी जहूर एच जैदी के साथ अन्य पुलिस के अफसरों को गिरफ्तार किया
14 अक्तूबर आरोपी आशीष चौहान जमानत पर रिहा
17 अक्तूबर कोटखाई प्रकरण में पकड़े गए चार अन्य आरोपियों को भी जमानत
16 नवंबर सीबीआई ने एसपी डीडब्ल्यू नेगी को गिरफ्तार किया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+