Kotkhai Gangrape में आरोपी पुलिसवाला परेशान, गुप्तांग ने बढ़ा दी है सजा

गैंगरेप में आरोपी पुलिस कर्मियों को जेल की हवा मुफीद नहीं बैठ रही। इसीलिए वो जेल में बीमार हो रहे हैं। कुछ दिन पहले एसआईटी प्रमुख रहे आईजी जहूर जैदी भी अचानक जेल में बीमार हो गए थे।

शिमला। Kotkhai Gangrape मर्डर केस के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत मामले में गिरफ्तार डीएसपी मनोज जोशी भी बीमार हो गए हैं। इससे पहले आईजी जहूर जैदी भी कंडा जेल से आईजीएमसी अस्पताल लाए गए थे। उनका भी इलाज चल रहा है। पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत के मामले में गिरफ्तार पुलिस कर्मी इन दिनों जुडिश्यिल कस्टडी में कंडा जेल में हैं। लेकिन लगता है दोषी पुलिस कर्मियों को जेल की हवा मुफीद नहीं बैठ रही। इसीलिए वो जेल में बीमार हो रहे हैं। कुछ दिन पहले एसआईटी प्रमुख रहे आईजी जहूर जैदी भी अचानक जेल में बीमार हो गए थे। उन्हें फिर आईजीएमसी लाया गया और अभी भी उनका इलाज चल रहा है।

जेल में बर्दाश्त कर रहा था हर्निया का दर्द

जेल में बर्दाश्त कर रहा था हर्निया का दर्द

अब इसी एसआईटी के सदस्य और ठियोग के पूर्व डीएसपी मनोज जोशी भी आईजीएमसी भर्ती हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मनोज जोशी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें हर्निया की शिकायत बताई जा रही है। आईजीएमसी के एमएस डॉ. रमेश चंद ने बताया कि मनोज जोशी को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया था।

अस्पताल भेजकर कराया गया टेस्ट

अस्पताल भेजकर कराया गया टेस्ट

यहां उनके कुछ टेस्ट भी हुए हैं, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी के सीसीयू में भर्ती किया गया है। ये भी एक संयोग ही है कि हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई मामले में एसआईटी प्रमुख रहे आईजी जहूर जैदी के बाद अब इसी एसआईटी के सदस्य व ठियोग के पूर्व डीएसपी मनोज जोशी भी आईजीएमसी में भर्ती हो गए हैं। अब दोनों आरोपी अधिकारी आईजीएमसी में रहेंगे।

ये है मामला

ये है मामला

4 जुलाई को कोटखाई की छात्रा स्कूल से लौटते वक्त लापता हो गई थी। इसके बाद 6 जुलाई को कोटखाई के जंगल में बिना कपड़ों के उसकी लाश मिली थी। हालंकि छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। मामले में 6 आरोपी पकड़े गए थे। इनमें राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, सुभाष बिस्ट (42) गढ़वाल, सूरज सिंह (29) और लोकजन उर्फ छोटू (19), नेपाल और दीपक (38), पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार से हैं। इनमें से सूरज की कोटखाई थाने में 18 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। सीबीआई ने इन दोनों मामलों में केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+