हिमाचल में कोरोना से पत्रकार की मौत, पत्रकारों की मांग- सरकार 50 लाख की मदद दे
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला के उपमंडल इंदौरा के एक पत्रकार की कोरोना से मौत हो गई। उसकी पहचान पप्पी धालीवाल के तौर पर हुई। वह डमटाल से एक दैनिक समाचार पत्र के लिए पिछले करीब 25 वर्षों से काम रहा था।

संवाददाता ने बताया कि, हिमाचल में किसी पत्रकार की कोरोना के चलते यह पहली मौत है। जिसे लेकर रॉयल प्रेस क्लब इंदौरा व डमटाल के पत्रकारों सरकार से आर्थिक मदद मुहैया कराने का अनुरोध किया। पत्रकारों ने कहा कि, जो पत्रकार कोरोना काल में अपने जीवन की परवाह किए बिना सूचनाएं व समाचार जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाग दौड़ में जुटे हुए हैं, सरकार उन्हें भी कोरोना वॉरियर घोषित करे और किसी भी पत्रकार की कोरोना से मृत्यु होने पर उसके परिवार को 50 लाख रुपये देने का प्रावधान करे।

रॉयल प्रेस क्लब इंदौरा एवं डमटाल के पत्रकारों की ओर से कहा गया कि, संबद्धता प्राप्त व गैर-संबद्धता प्राप्त सभी तरह के पत्रकारों को एक-सी मदद मिले। पत्रकारों ने कहा कि इस माँग को प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा। बताया जा रहा है कि, जिस पत्रकार की कोरोना से मौत हुई, वह अपने पीछे अपनी पत्नी व बेरोजगार बेटे को छोड़ गया है। ऐसे में प्रेस क्लब इंदौरा ने सरकार से मांग की है कि सरकार 50 लाख रुपए पीड़ित के परिजनों के लिए दे।












Click it and Unblock the Notifications