राहुल गांधी कांग्रेस जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, उधर उनके कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ो चला रहे: जयराम ठाकुर
Jairam Thakur: हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही यहां पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जयराम ठाकुर और भगवान श्री राम के संयोजन से हम प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बनाएंगे। साथ ही उन्होंने इस बात का भरोसा जताया है कि प्रदेश में हर पांच साल में सरकार बदल जाने का सिलसिला इस बार खत्म हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी यहां इस बार नया रिवाज शुरू करेगी।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है लेकिन जयराम ठाकुर का मानना है कि कांग्रेस अब बीते जमाने की पार्टी हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ो कर रहे हैं। कांग्रेस आज के समय में पुराने जमाने की पार्टी है। कोई भविष्य इनका पूरे देशभर में नहीं हैं। जिन दो राज्यों में इनकी सरकार है, अगर आज यहां चुनाव हो जाएं तो उनका काम तमाम हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है, भाजपा ने यहां गरीब लोगों के लिए काम किया है, यही वजह है कि लोगों का हमे समर्थन मिल रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी से किनारा करने का कांग्रेस पार्टी ने धीरे-धीरे मन बना लिया है। अभी जिस प्रकारके हालात बने हैं, आखिरकार ये विवशता ही पूरे देशभर में उन्होंने महसूस किया है अब परिवार को पार्टी से बाहर जाने देना चाहिए। थोड़ा एक अवसर दिया है, लेकिन हम अभी भी इस बात से सहमत हैं कि पार्टी को चलाने वाले वहीं हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के अध्यक्ष बने जरूर हैं लेकिन क्या कितना चलते हैं इसपर देश की नजर है। अच्छी शुरुआत यह जरूर है कि परिवार पार्टी से बाहर निकली है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हम इस बार रिवाज बदल देंगे, यहां हर पांच साल बाद सरकार बदलती है, लेकिन हम यहां पर यह रिवाज बदल देंगे। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत तमाम राज्यों में रिवाज बदल गई है। हिमाचल प्रदेश में भी हमारी सरकार फिर से बनेगी। मुझे लगता है कि वीरभद्र सिंह का दौर खत्म हो गया है। उनके जाने के बाद उनके परिवार के लोग ही उन्हें स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वहां अंदरूनी लड़ाई चल रही है। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व विहीन हो गई है












Click it and Unblock the Notifications