केजरीवाल मॉडल से डरकर उसकी नीतियों को अपना रही जयराम सरकार: आप

शिमला, 15 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने जनता को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी बिल माफ करने की घोषणा की है। इस पर आम आदमी पार्टी ने जयराम सरकार पर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि जयराम सरकार केजरीवाल से डरने लगी है और उनकी नीतियों को अपनाने में लग गई है ताकि प्रदेश में अपनी खिसकती जमीन को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने जनता को राहत देने की घोषणाओं में देर कर दी, अब प्रदेश की जनता केवल उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। कल तक जो सरकार व उनके तीमारदार 'मुफ़्त' शब्द का उपहास कर रहे थे और केजरीवाल को अनापशनाप बोल रहे थे वे अचानक आज हिमाचल दिवस पर मुफ़्त बिजली, पानी की घोषणा कर रहे है यह केवल व केवल केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल के काम का डर है जो जयराम को सताने लगा है। उन्होएँ कहा जयराम ठाकुर को भली भांति ज्ञात हो चुका है कि अब प्रदेश में सियासी जमीन उनके हाथ से निकल रही है और प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया है तो शायद केजरीवाल की नीतियां से क्या पता बच पाएं।

Jairam govt feared from Kejriwal model said AAP

उन्होंने जयराम पर तंज कसते हुए कहा पर जयराम जी बहुत देर हो चुकी है अब सिर्फ और सिर्फ प्रदेश की जनता आपको सता से बाहर का रास्ता दिखाने वाली है और केजरीवाल की सरकार प्रदेश में आने वाली है।गौरव शर्मा ने कहा कि सरकार के पिट्ठू बड़े दिनों से शोर मचा रहे थे कि मुफ़्त मुफ़्त देकर केजरीवाल देश को श्रीलंका बना देंगे और आज उनके मुख्यमंत्री हिमाचल दिवस पर मुफ़्त बिजली 125 यूनिट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी मुफ़्त ,महिलाओं का बस किराया आधा, वाह चमचों वाह आपकी दोगली नीति- रीति से प्रदेश की जनता वाकिफ़ हो चुकी है और अब केजरीवाल की नीति अपना तो ली पर सता से बाहर जाना निश्चित है क्योंकि प्रदेश स्वच्छ, ईमानदार व कर्मशील सरकार चाहता है जो सिर्फ केजरीवाल दे सकते है।

गौरव शर्मा ने कहा कि जयराम जी अभी तो ये अंगडाई है आगे बड़ी लड़ाई है अभी तो बहुत से जनहित के फैसले आपसे आप करवाने वाली है बस इंतजार कीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में नगर निगम शिमला की परिधि में देशभर में सबसे महंगा,पानी मिलता है लेकिन जयराम हिमाचल दिवस पर जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहे हैं झूठी घोषणा कर प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं ।लेकिन प्रदेश की भोली भाली जनता यह सब जानती है जिसके शासन काल में प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला है वहां बिजली, पानी कभी मुफ्त नहीं मिल सकता पहले भाजपा ने 60 यूनिट बिजली फ़्री देने की घोषणा की थी लेकिन अरविंद केजरीवाल के एक मंडी रोड शो से उन्हें आभास हो गया कि आने वाले चुनाव में लहर बड़ी तेज गति से आ रही है और भाजपा उस आंधी में उड़ने वाली है जिसके चलते जयराम को आज यह घोषणा करनी पड़ी है। लेकिन प्रदेश की जनता से अपील है कि भाजपा की यह घोषणाएं सिर्फ धोखा और छलावा है इनके झांसे में न आएं यदि प्रदेश में दिल्ली जैसी अच्छी शिक्षा,स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं चाहिए तो हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+