Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांगड़ा में नड्डा Vs केजरीवाल, हिमाचल चुनाव की तैयारी में दोनों दिखाएंगे ताकत

धर्मशाला, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में इस बार समय से पहले ही चुनावी महौल गरमाने लगा है। प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में इस बार खासी हलचल देखने को मिल रही है। यहां एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिन रह कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रैली कर अपनी ताकत का अहसास करायेंगे।

J P Nadda and Arvind Kejriwal will show political strength in Kangra

प्रदेश की सियासत में आप की एंट्री से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। हालिया विधानसभा चुनावों में कामयाबी पाने के बाद भाजपा और आप हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भी अपने बेहतर प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश कर रही है। वहीं राज्य में पिछले साल हुए उपचुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस को उम्मीद है कि कई चुनावों में नाकामी के बाद उसके प्रदर्शन में बदलाव आएगा।

आप और भाजपा इस सप्ताह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कांगड़ा जिले में 15 विधानसभा क्षेत्रों में ताकत का प्रदर्शन करेंगे। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 अप्रैल को कांगड़ा से नगरोटा बगवां तक पार्टी के रोड शो का नेतृत्व करेंगे। वहीं आप 23 अप्रैल को शाहपुर निर्वाचन क्षेत्र के चंबी मैदान में एक रैली का आयोजन करेगी जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। सूत्रों ने यहां बताया कि नड्डा नगरोटा बगवां में एक शादी समारोह में शामिल होने कांगड़ा जा सकते हैं। कांगड़ा के पार्टी पदाधिकारियों ने 23 अप्रैल को आप की रैली से एक दिन पहले रोड शो के रूप में ताकत दिखाने का अवसर चुना।

भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि वर्तमान काल में एक पार्टी के लिए सोशल मीडिया का सदुपयोग अतिमहत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया के माध्यम से कई राजनीतिक दल जनता में भ्रांतियां फैलाने का प्रयास करते है जिसका भाजपा धरातल पर मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया पर जनता को गुमराह कर रही है जैसे भाजपा के एक निष्क्रिय कार्यकर्ता को आप में सदस्य बनाना और बताना कि वो अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं। आप जो भी प्रयास कर ले पर वो आपने पैर हिमाचल में जमा नहीं पाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 22 अप्रैल को रोड शो के बाद नड्डा नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आप का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में आएगी।

इस बीच, धर्मशाला के आप नेता राकेश चौधरी ने दावा किया कि 23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी मैदान में केजरीवाल की रैली सत्ताधारी पार्टी के लिए आंखें खोलने वाली होगी। उन्होंने कहा कि आप का राज्य में पहले से ही प्रभाव है क्योंकि इसने भाजपा सरकार को हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी देने की घोषणा करने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में आप सरकार के दिल्ली मॉडल पर चल रही है।

हिमाचल प्रदेश में जोड़-तोड़ की राजनीति भी इन दिनों खूब जोरों पर है। चर्चा है कि भाजपा और कांग्रेस के कई बडे़ नेता भी आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि पार्टी किसी आम कार्यकर्ता को सीएम फेस बनाती है या फिर भाजपा या कांग्रेस से आए किसी नेता को चुनती है। अंदरखाने में कई नेता सीएम फेस बनने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+