ITI का एक छात्र निकला लड़की का कातिल, कॉल डिटेल पर कबूल करना पड़ा गुनाह

युवती कुछ दिनों से घर से लापता थी लेकिन दो दिन पहले अचानक उसका शव पास ही के जंगल में मिला। युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ लोगों ने खासा बवाल काटा था।

शिमला। शिमला में लापता युवती मुमताज की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण की गई एक युवती के हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो और युवक पुलिस के शक के दायरे में हैं। मामला सिरमौर के पांवटासे का है जहां पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि इस मामले में कॉल डिटेल के आधार पर पुरुवाला के रहने वाली आईटीआई की एक छात्र से पूछताछ की गई है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। दबोचा गया युवक मुख्य आरोपी का दोस्त है।

ITI student found guilty in Girls Murder, Shimla

युवती कुछ दिनों से घर से लापता थी लेकिन दो दिन पहले अचानक उसका शव पास ही के जंगल में मिला। युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ लोगों ने खासा बवाल काटा था। युवती की मौत के मामले की जांच में सिरमौर पुलिस पर ढील बरतने का आरोप लगा है। जिससे पांवटा के आसपास पुलिस के खिलाफ महौल गरमाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में पांच आरोपियों के बाकायदा नाम बताए गए, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है।

ग्रामीणों के आंदोलन व दवाब के चलते अब पुलिस आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच पाई है। दरअसल पांवटा के पुरुवाला की युवती 11 नवंबर को लापता हो गई थी। अगले दिन 12 नवंबर को परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज की। एक युवक पर किडनैपिंग का आरोप और हत्या की आशंका जताई लेकिन पुलिस युवती की तालाश नहीं कर पाई। 25 नवंबर शनिवार को युवती की लाश जंगल से बरामद की गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 366 और 363 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+