अमेरिकी पर्यटक को मौत के मुंह से बचाकर देवदूत बनी भारतीय सेना

हिमाचल घूमने आए एक अमेरिकन नागरिक को भारतीय सेना ने देवदूत बनकर मौत के मुंह से बचा लिया, अमेरिकी पर्यटक कांगड़ा के पालमपुर के पास धौलाधार रेंज की पहाड़ियों में अपने पैराग्लाइडर के साथ करीब 15 हजार फीट गहरी खाई में फंस गया था।

शिमला। हिमाचल घूमने आए एक अमेरिकन नागरिक को भारतीय सेना ने देवदूत बनकर मौत के मुंह से बचा लिया, अमेरिकी पर्यटक कांगड़ा के पालमपुर के पास धौलाधार रेंज की पहाड़ियों में अपने पैराग्लाइडर के साथ करीब 15 हजार फीट गहरी खाई में फंस गया था। इस अमेरिकी पैरागलाइडर बैरी रॉबर्ट ने बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी कि थोड़ी देर बाद ही उसका पैरागलाइडर फटने की वजह से नियंत्रण खो बैठा। जिससे वो नीचे आ गया लेकिन बैजनाथ और पालमपुर के बीच पहाड़ियों में जब वो करीब 15 हजार फीट गहरी खाई में जा फंसा तो एक पल के लिए उसका धैर्य भी जवाब दे गया लेकिन उसने खतरनाक हालात को भांपते हुए तुरंत अंतर्राष्ट्रीय इमरजेंसी रिस्पांस कोआर्डीनेशन से संपर्क साधा। उसके बाद आईईआरसी सेंटर ने दिल्ली में इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से संपर्क किया और एसओएस रेस्क्यू से मदद मांगी। उसके बाद कांगड़ा के जिलाधीश को अलर्ट किया गया। इस पर तुरंत सेना के एक हेलिकॉप्टर को अमेरिकी नागरिक को रेस्कयू करने के लिए भेजा गया। सेना के अभियान के बाद उसे खोजकर निकाला गया तो वो बुरी तरह घायल था। उसके बाद सेना ने उसे दिल्ली शिफ्ट कर दिया है।

Indian army saved to American tourist from death
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+