भारत के सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूल 'बिशप कॉटन' की हिमाचल चुनाव में पैठ

बाद में वीरभद्र सिंह शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में आए और यहां अपनी पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने 1962 में पहली बार 25 साल की उम्र में लोकसभा का चुनाव लड़ा। इसी तरह वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने अपनी पढ़ाई का एक दशक इसी स्कूल में बिताया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों पर नजर दौड़ाएं तो सात प्रत्याशी ऐसे हैं जो शिमला के मशहूर बिशप कॉटन स्कूल के छात्र रहे हैं। बिशप कॉटन स्कूल शायद एशिया का सबसे पुराना बोर्डिंग स्कूल है। जहां आज भी बड़ी तादाद में छात्र स्कूली शिक्षा हासिल करते हैं। इन सात छात्रों में सबसे पहले नंबर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आते हैं, जो इस बार सोलन जिला के अर्की से चुनाव लड़ रहे हैं। रामपुर रियासत के अंतिम शासक वीरभद्र सिंह जिन्हें लोग राजा साहब के नाम से भी पुकारते हैं। 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 83 वर्षीय वीरभद्र सिंह प्रदेश ही नहीं देश की राजनिति में भी जाना-पहचाना चेहरा है। वो अपने राजनीतिक जीवन के 50 साल पूरे कर चुके हैं। वीरभद्र सिंह ने हालांकि अपनी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के कर्नल ब्राउन स्कूल में हासिल की। बाद में वीरभद्र सिंह शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में आए और यहां अपनी पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने 1962 में पहली बार 25 साल की उम्र में लोकसभा का चुनाव लड़ा। इसी तरह वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने अपनी पढ़ाई का एक दशक इसी स्कूल में बिताया। विक्रमादित्य सिंह इस बार शिमला ग्रामीण से चुनाव मैदान में हैं।

 Indias oldest boarding School Bishop Cotton impact in Himachal Assembly Election 2017

इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राम लाल ठाकुर के पौत्र रोहित ठाकुर जो इस बार जुब्बल कोटखाई से तीसरी बार अपना चुनाव लड़ रहे हैं। अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हुए कहते हैं कि हां मैंने भी यहां ही शिक्षा हासिल की। स्कूल ने जो मुझे सिखाया, वो मुझे राजनीति में काम आया। हरीश जनाराथा भी इसमें शामिल रहे हैं। हरीश शिमला से इस बार कांग्रेस टिकट की दौड़ में थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। कांग्रेस के तेज तर्रार नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया, हालांकि इस बार पार्टी से बगावत कर शाहपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वो भी इसी स्कूल के छात्र रहे हैं।

 Indias oldest boarding School Bishop Cotton impact in Himachal Assembly Election 2017

मनकोटिया ने 1982 में राजनीति ज्वाइन की। यही नहीं वीरभद्र सिंह सरकार में सीपीएस विनय कुमार ने भी यहां शिक्षा हासिल की है। वो रेणुका से दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के पुत्र अशीष बुटेल इस बार पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं और उन्होंने भी इसी स्कूल में शिक्षा हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+