यूपीए सरकार में रेलमंत्री रहे पवन बसंल के घर इनकम टैक्स का छापा
शिमला। सोलन से सटे नालागए़ में आज उस समय हडकंप मच गया जब अचानक यहां तीन दर्जन से अधिक आयकर विभाग के अधिकारियों ने एकाएक यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भतीजे की फैक्टरी में छापेमारी की। थियोन फार्मा नामक फैक्ट्री नालागढ के सैणीमाजरा गांव में है व इसके मालिक पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन बंसल के भतीजे हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार आठ गाडियों में पहुंचे 30-35 अफसर छापेमारी के बाद इस दवा फैक्ट्री में जांच पड़ताल कर रहे हैं। फैक्टरी के अकाउंट्स विभाग के सारे कंप्यूटर्स सील किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। फैक्ट्री के स्टाफ को भी बाहर नहीं निकलने नहीं दिया जा रहा है और अभी तक पूरी टीम कंपनी के अंदर जांच कर रही है। फैक्ट्री संचालक ने इनकम टैक्स में करोड़ों रुपए का घोटाला किया है।

इससे पहले पवन बंसल के चंडीगढ़ आवास पर भी इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की थी। उल्लेखनीय है कि पवन बंसल चंडीगढ़ से हैं और पूर्व यूपीए सरकार में रेल मंत्री रह चुके हैं। रेलवे घूसकांड में उन्हें अपना मंत्री पद गंवाना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications