हिमाचल में अब कुकर का भी किराया लगेगा! सुक्खू सरकार में गजब का हाल, रोडवेज बस का टिकट वायरल
HRTC Bus Pressure Cooker Ticket: समोसे पर फजीहत कराने के बाद अब हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार रोडवेज बस में कुकर का किराया काटकर एक बार फिर शर्मिंदगी झेलने को तैयार है। सुक्खू सरकार में HRTC बस के अंदर खाना बनाने वाले कुकर का किराया लिया गया है। कंडक्टर ने सवारी के साथ कुकर का टिकट भी काटा, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हिमाचल प्रदेश में अब एचआरटीसी बसों में लगेज पॉलिसी को लेकर लगातार विवाद उठ रहा है। रोडवेज बसों में अब यात्रियों को अपने साथ लेकर चलने वाले सामान का भी किराया भरना पड़ रहा है। ताजा मामला मंडी से सामने आया है, जहां एक यात्री को अपने साथ-साथ कुकर का भी किराया देना पड़ा।

नई लगेज पॉलिसी से बवाल
सवारी मंडी से औट तक जा रहा था, ऐसे में उसके कुकर के कंडक्टर ने 23 रुपए किराए के तौर पर वसूल किए। वैसे मंडी से औट की दूरी 42 किलोमीटर, जिसका एक सवारी का किराया 92 रुपए है। वहीं एचआरटीसी बस की नई लगेज पॉलिसी के बाद पांच किलो से कम वजन वाले सामान का एक चौथाई किराया वसूला जा रहा है।
जानिए किसका कितना किराया?
रिपोर्ट्स के अनुसार 1 से 6 किलो वजन वाले सामान का एक चौथाई टिकट लेने के आदेश हैं। जबकि 6 से 40 किलो तक आधा किराया और फिर 80 किलो तक के वजन का पूरा टिकट वसूला जा रहा है। जिसका यात्रियों पर सीधा असर पड़ रहा है।
ठाकुर के निशाने पर सुक्खू सरकार
वहीं विपक्ष के निशाने पर भी सुक्खू सरकार आ चुकी है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सामान के किराए को लेकर मौजूदा सरकार को घेरा है। उन्होंने टिकट का फोटो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'शादी के एलबम, बुजुर्गों की दवाई, बच्चों के बस्ते और खिलौने के बाद अब खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रेशर कूकर भी अपने स्थानीय बाजार से खरीदकर घर तक ले जाने के लिए भी हिमाचलवासियों को एचआरटीसी की बसों में किराया देना पड़ रहा है।'
कुकर का टिकट वायरल
ठाकुर ने आगे लिखा कि, 'इससे शर्मनाक कृत्य और क्या हो सकता है? उपमुख्यमंत्री रोज मीडिया और विपक्ष को कोसते हैं और मातृशक्ति से कूकर, तवे, चिमटे का किराया भी वसूल रहे हैं। एक तरफ़ भाजपा की सरकार थी जिसने मातृशक्ति को बसों में पचास परसेंट किराए में छूट दी थी और एक व्यवस्था पतन की सुक्खू सरकार है जो प्रेशर कूकर का भी किराया ले रही है।'
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications