शिमला: खाई में गिरी HRTC की बस, 7 की मौत 26 घायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां शिमला से चालीस किलोमीटर दूर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस एचपी 03 बी 6205 शिमला से शरोंथा, टिक्कर रोहडू जा रही थी। उसी दौरान ये बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दे कि हादसा ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर छैला के पास हुआ है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और मेडिकल टीम पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल यह मालूम नहीं चला है कि बस खाई में कैसे गिरी।












Click it and Unblock the Notifications