HPBOSE: दसवीं की परीक्षा में टॉप तीन में लड़कियों का दबदबा, देखिए लिस्ट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के आज घोषित दसवीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियों का ही दबदबा रहा है। दसवीं की परीक्षा में प्रदेश भर में टॉप तीन में लड़कियों ने स्थान हासिल किया है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के आज घोषित दसवीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियों का ही दबदबा रहा है। दसवीं की परीक्षा में प्रदेश भर में टॉप तीन में लड़कियों ने स्थान हासिल किया है।

दसवीं में मेरिट में प्रदेश भर में पहले स्थान पर आई प्रितांजलि सेन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग की छात्रा हैं व सरस्वती विद्या मंदिर चुराग की अनविक्षा ने पहला स्थान हासिल किया है।
दूसरे स्थान पर न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतरी की सोनम व सन शाइन पब्लिक स्कूल पदम नगर रामपुर बुशहर के राहुल कुमार रहे हैं। हिम सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की निहारिका शर्मा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगढार चंबा की वंशिता, अराधना पब्लिक स्कूल रोहडू की श्रेया व करियर अकादमी नाहन की रिधिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष राजीव शंकर ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में कुल 109678 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें 68946 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही 15214 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट घोषित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: हिमाचल बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपने नंबर












Click it and Unblock the Notifications