गर्मी से राहत देने वाले हिमाचल में तापमान का कहर, स्कूल सुबह में सात बजे खुलेंगे
शिमला, 3 मई। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ इस बार समय से पहले ही तपने लगे हैं। जिससे लोग प्रचंड गर्मी के प्रकोप से परेशान हो उठे हैं। हालांकि आमतौर पर मैदानी लोगों में गर्मी बढ़ते ही लोग पहाड़ों की ओर रुख कर यहां आकर राहत की सांस लेते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। गर्मी के प्रकोप के चलते लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुये प्रदेश के स्कूलों के समय को बदलने का निर्णय लिया है। ताकि स्कूली बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके। प्रदेश के शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना में स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर आदेश दिया है। अधिसूचतना के मुताबिक अब हिमाचल के स्कूलों का समय सुबह सात बजे से 12 बजे तक कर दिया है। गौरतलब है कि लगातार गर्मी का कहर बढ़ रहा है। लेकिन अभी तक राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक भी अभी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश में पिछले दो महीने से बारिश न होने से बनी सूखे की स्थिति अभी जारी है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस हफ्ते मौसम खराब रहेगा। 6 मई तक प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की ओर से फोरकास्ट के अनुसार प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों में बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी को देखते हुए मौसम विभाग ने ओलावृष्टि से फसलों के बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान से बचने के लिए ओलों के जाल का प्रयोग करें। शैड में उचित वैंटिलेशन सिस्टम बनाए रखा जाना चाहिए। सब्जी की नर्सरी और फसल को घास और प्लाई शीट के साथ छंटाई की जा सकती है। सब्जी के खेतों में जल निकासी सुनिश्चित करें। आंधी बिजली के सीधे प्रभाव से बचने के लिए नए पौधों को पॉलीथिन से ढका जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications