Himachal Rains: मंडी के कोलडैम में 5 वन अधिकारियों समेत 10 लोग फंसे, रेस्क्यू में लगी NDRF

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को 'प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र' घोषित कर दिया है।

Himachal Rain Update: हिमाचल प्रदेश के मनाली के कोल्डम में रविवार को बढ़ते जल स्तर और लगातार बारिश के कारण 5 वन अधिकारियों सहित 10 लोग फंस गए। मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की टीमें बचाव कार्य के लिए मौके पर मौजूद हैं।

डीसी चौधरी के मुताबिक, जल स्तर में वृद्धि के कारण कोल बांध जलाशय में 5 वन विभाग के अधिकारियों और 5 स्थानीय लोगों सहित 10 लोग एक नाव में फंस गए। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ की घटनाएं हुई हैं, जिससे राज्य में काफी नुकसान हुआ है।

Himachal Rain Update

113 भूस्खलन और 2 हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को 'प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र' घोषित कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, 24 जून से अब तक हिमाचल में कुल आर्थिक नुकसान 8014.61 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। कुल 2,022 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 9,615 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस साल के मानसून के मौसम में 113 भूस्खलन हुए हैं।

Recommended Video

    Himachal Rains: मंडी के कोलडैम में 5 वन अधिकारियों समेत 10 लोग फंसे, रेस्क्यू में लगी NDRF

    224 लोगों की गई जान
    सरकारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक मानसून के प्रकोप में कुल 224 लोगों की जान चली गई, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में 117 लोगों की मौत हो गई। समर हिल घटना में अब तक सत्रह शव बरामद किए जा चुके हैं और लापता शवों को बरामद करने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+